शोएब अख्तर ने भारत में खेलने को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान, एशिया कप के आयोजन पर भी दी प्रतिक्रिया

शोएब अख्तर लीजेंड्स लीग क्रिकेट में एशिया लायंस के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने भारत में काफी प्यार मिलने की बात कही। इसके अलावा एशिया कप के आयोजन पर भी उनकी प्रतिक्रिया आई।

Shoaib Akhtar

Shoaib Akhtar missing India in terms of cricket: कतर के दोहा में चल रहे लीजेंड्स लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में तीन टीमें खेल रही हैं। इंडिया महाराजा की कप्तानी गौतम गंभीर कर रहे हैं। इसके अलावा एशिया लायंस और वर्ल्ड जायंट्स की टीमें भी इसमें शिरकत कर रही हैं। पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर एशिया लायंस के लिए खेल रहे हैं। भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ खेल रहे अख्तर ने भारत में खेले गए समय को याद किया। अख्तर का मानना है कि भारत में उनको काफी प्यार मिला है और वह भारतीय सरजमीं पर खेलना मिस करते हैं।

भारत में खेलना काफी मिस करता हूं

भारत में खेलना काफी मिस करता हूं

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अख्तर ने एशिया कप के वेन्यू को लेकर कहा कि इसका आयोजन पहले पाकिस्तान में ही होना चाहिए। ऐसा नहीं होता है, तो एशिया कप श्रीलंका में होना चाहिए। अख्तर ने कहा कि खेल के लिहाज से मैं भारत को मिस करता हूं। भारत में मुझे काफी ज्यादा प्यार मिला है। विराट कोहली के गेम को लेकर अख्तर ने कहा कि मुझे उनके फॉर्म में वापस आने की हैरानी नहीं है। वह एक अनुभवी खिलाड़ी हैं।

इंडिया महाराजा फाइनल की दौड़ में बरकरार

इंडिया महाराजा फाइनल की दौड़ में बरकरार

एशिया लायंस के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में इंडिया महाराजा को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वर्ल्ड जायंट्स के खिलाफ भी नतीजा कुछ ऐसा ही रहा और इंडिया महाराजा को लगातार दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा था। इससे इंडिया महाराजा के बाहर होने के आसार दिख रहे थे लेकिन अगले मैच में इंडिया महाराजा ने एशिया लायंस को दस विकेट के बड़े अंतर से हरा दिया। इस मुकाबले में शोएब अख्तर खेले थे। इस तरह इंडिया महाराजा ने फाइनल में जाने की उम्मीदें बरकरार रखी हैं।

गौतम गंभीर के बल्ले ने आग उगली है

गौतम गंभीर के बल्ले ने आग उगली है

टूर्नामेंट में अब तक इंडिया महाराजा के कप्तान गौतम गंभीर ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। गौतम गंभीर ने तीनों मुकाबलों में अर्धशतक जमाये हैं। वह लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर हैं। गौतम गंभीर ने 3 मैचों में 183 रन बनाये हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 156 का रहा है। औसत की बात करें, तो यह 91 से ऊपर का रहा है। इस तरह गंभीर का बल्ला जमकर बोला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+