बांग्लादेश के हिन्दू खिलाड़ी को क्यों किया गया टीम से बाहर? चुप्पी तोड़ Litton Das ने बता दिया कारण

Litton Das: बांग्लादेश ने चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए अपनी मजबूत टीम की घोषणा कर दी लेकिन उसमें एक स्टार खिलाड़ी का नाम शामिल नहीं था। यह हैरान करने वाली बात थी क्योंकि लिटन दास जैसा अनुभवी और प्रतिभाशाली प्लेयर चैम्पियंस ट्रॉफी जैसे बड़े मंच पर टीम में होना चाहिए था।

इसके बाद कयास लगाये जाने लगे कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर चल रहे अत्याचारों के बीच लिटन दास को भी निशाना बना दिया गया है। उनको शायद हिन्दू होने के कारण टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया होगा। लिटन दास खुद मामले पर सामने आए हैं।

litton das

उन्होंने टीम से बाहर किये जाने का बड़ा कारण बता दिया है। लिटन दास ने कहा कि चैम्पियंस ट्रॉफी का सलेक्शन मेरे हाथ में नहीं था। यह निर्णय सलेक्टर्स ने लिया था। कौन खेलेगा, यह फैसला उनका ही होता है। मेरा काम सिर्फ प्रदर्शन करना है और मैं ऐसा करने में सफल नहीं रहा।

Litton Das ने जताई निराशा

आगे उनका कहना था कि मैं थोड़ा निराश था। मैंने कुछ अच्छी पारियां खेली लेकिन वह समय बीत गया। मैं अब फिर से जीरो से शुरू करूंगा और कड़ी मेहनत करूंगा। फिर देखते हैं कि आगे क्या होता है। मुझे साफ़ मैसेज मिल गया है। शायद चयनकर्ताओं ने कुछ नहीं कहा लेकिन यही कारण है कि टीम में मेरा सलेक्शन नहीं हुआ। मैंने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया इसलिए टीम से बाहर किया गया और इसमें कुछ छिपाने वाली बात नहीं है।

Litton Das का खराब प्रदर्शन

गौरतलब है कि लिटन दास पिछले काफी समय से अपना प्रदर्शन नहीं सुधार पाए हैं। पिछली बार उनका अर्धशतक अक्टूबर 2023 में आया था। उन्होंने यह भी कहा कि मैं अच्छा करूँगा, तो फैन्स का समर्थन मिलेगा लेकिन खराब प्रदर्शन के दौरान नकारात्मक माहौल भी बनेगा। मैं अच्छा नहीं कर रहा था और मुझे पता है कि कहाँ फोकस करना है।

सिंगल डिजिट से नहीं बढ़ पाए आगे

लिटन दास पिछले सात एकदिवसीय मैचों में सिंगल डिजिट स्कोर से आगे नहीं बढ़ पाए थे। इसके बाद उनके चयन पर सवाल खड़े हो रहे थे। इसे देखते हुए चयनकर्ताओं ने चैम्पियंस ट्रॉफी की टीम में उनका चयन नहीं किया। हालांकि बीपीएल में उनका शतक आया है लेकिन वहां भी शुरुआती दौर में उनका बल्ला खामोश रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+