BGT 2024-25 में यशस्वी जायसवाल ने दिखाया दम, टॉप-6 बल्लेबाजों में नहीं विराट कोहली का नाम
Border-Gavaskar Trophy 2024-25: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 का समापन हो चुका है, जोकि टीम इंडिया के लिए पूरी तरह से निराशाजनक रही, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से जीत हासिल की है।
इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले छह खिलाड़ियों में चार भारतीय खिलाड़ी हैं। हालांकि, भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस लिस्ट में जगह नहीं बना पाए।

निराशाजनक रहा विराट कोहली का प्रदर्शन
विराट कोहली के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा चुनौतीपूर्ण रहा। वे पांच टेस्ट मैचों की नौ पारियों में केवल 190 रन ही बना पाए। उनका औसत 25.77 रहा, जिससे वे कुल मिलाकर नौवें नंबर पर रहे। अपने प्रयासों के बावजूद, वे केवल एक शतक ही बना पाए और पांच मौकों पर सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जायसवाल ने दिखाया दम
यशस्वी जायसवाल भारत के लिए एक बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी के रूप में उभरे, उन्होंने सीरीज में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में दूसरा स्थान हासिल किया। पूरे मैच में उनका लगातार अच्छा प्रदर्शन भारत के लिए अहम रहा। भारत के सलामी बल्लेबाज ने पांच टेस्ट में एक शतक और दो अर्धशतक के दम पर 43.44 की औसत से 391 रन बनाए।
ट्रैविस हेड के नाम सबसे ज्यादा रन
पांच टेस्ट मैचों की सीरीज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड ट्रैविस हेड के नाम रहा, जिन्होंने 56.00 की औसत से 448 रन बनाए। हेड ने एक शतक और एक अर्धशतक के नाम पर ये उपलब्धि अपने नाम की।
लिस्ट में तीसरे नंबर पर स्टीव स्मिथ
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के स्टार स्टीव स्मिथ का नाम है। स्मिथ ने 34.88 की औसत से 314 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने स्मिथ ने सीरीज के दौरान दो शतक जमाए। वह सीरीज में चार बार दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके।
लिस्ट में चौथे नंबर पर नीतीश कुमार रेड्डी
टीम इंडिया के ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने पांच मैचों की सीरीज में 37.25 की औसत से 298 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक शतक अपने नाम किया।
लिस्ट में पांचवें स्थान पर केएल राहुल
भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने पांच टेस्ट की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 276 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 30.66 का रहा। राहुल ने दो अर्धशतकीय पारियां खेलीं।
लिस्ट में छठे स्थान पर ऋषभ पंत
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत इस लिस्ट में छठे स्थान पर हैं। पंत ने पांच मैचों की सीरीज में 28.33 की औसत से 255 रन बटोरे। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक अपने नाम किए।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications