लियाम लिविंगस्टोन ने जड़ा लंबा छक्का तो राशिद खान को हुआ शक, खुद बल्ला किया चैक

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 48वें मैच में मंगलवार (3 मई) को गुजरात टाइटंस को पंजाब किंग्स के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मैच में सबसे ज्यादा सुर्खियां पंजाब के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन ने बटोरीं, जिन्होंने आईपीएल 2022 का सबसे लंबा छक्का जड़ा। लिविंगस्टोन ने 16वें ओवर में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को 117 मीटर लंबा छक्का जड़ा। जैसे ही उन्होंने छक्का लगाया तो सभी देखते ही रह गए क्योंकि गेंद स्टेडियम के बाहर जाकर गिरी। इस बीच गुजरात के स्टार स्पिनर राशिद खान भी छक्का देख हैरान रह गए और बल्लेबाज का बल्ला चैक करने के लिए मजबूर हो गए।
यह भी पढ़ें- युवराज सिंह ने भारतीय क्रिकेट पर उठाए सवाल, ऋषभ पंत को लिया निशाने पर
हुआ ऐसा कि इस मैच में पंजाब को आखिरी पांच ओवर में 27 रन चाहिए थे, लेकिन लिविंगस्टोनने 16वें ओवर में ही 28 रन बनाकर पंजाब को जीत दिलाई। यह ओवर शमी ने फेंका था। ओवर की पहली गेंद पर ही लिविंगस्टोन ने डीप स्क्वेयर लेग की तरफ जोरदार शॉट खेला। गेंद स्टेडियम के बाहर डा पहुंची। गुजरात के उपकप्तान राशिद खान भी लिविंगस्टोन का बल्ला चेक करने पहुंचे। राशिद देख रहे थे कि गेंद आखिर बल्ले के किस भाग पर जाकर लगते हुए इतनी दूर गई। इस छक्के को देख खुद शमी भी हैरान रह गए। इतना ही नहीं, पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल भी देखते ही रह गए।
लिविंगस्टोन का छक्का आईपीएल 2022 का सबसे लंबा छक्का है। इसके अलावा उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी 108 मीटर का छक्का लगाया था। मुंबई इंडियंस के सबसे युवा बल्लेबाज डेविड ब्राविस इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने आईपीएल 2022 में 112 मीटर छक्का लगाया था। वहीं लिविंगस्टोन की बात कें तो वह शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। उन्होंने 10 मैचों में 3 अर्धशतक की मदद से 293 रन बनाए, जिसमें 3 विकेट शामिल रहे। लिविंगस्टोन ने आईपीएल 2019 में डेब्यू किया था, लेकिन 2022 सीजन से पहले उन्हें सिर्फ 5 मैचों में खेलने का मौका मिला।












Click it and Unblock the Notifications