24 घंटे के अंदर एक और संन्यास… Team India से वर्ल्ड कप छीनने वाले खिलाड़ी ने भी लिया रिटायरमेंट

वेस्टइंडीज के दिनेश रामदीन और इंग्लैंड के बेन स्टोक्स के बाद अब इस लिस्ट में तीसरा नाम वेस्टइंडीज के स्टार ओपनर लेंडल सिंमस (Lendl Simmons) का भी जुड़ गया है।

नई दिल्ली, 19 जुलाई: वर्ल्ड क्रिकेट में मानो अचानक से संन्यास का दौर शुरू हो गया है। बीते 24 घंटों में दुनिया के 3 बड़े खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। वेस्टइंडीज के दिनेश रामदीन और इंग्लैंड के बेन स्टोक्स के बाद अब इस लिस्ट में तीसरा नाम वेस्टइंडीज के स्टार ओपनर लेंडल सिंमस (Lendl Simmons) का भी जुड़ गया है। सिमंस ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है।

ये भी पढ़ें- भारत के हाथों मिली शर्मनाक हार के बाद बेन स्टोक्स ने की रिटायरमेंट की घोषणा, जानें कब खेलेंगे आखिरी मैच

फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलेंगे सिंमस

फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलेंगे सिंमस

लेंडल सिमंस के संन्यास की जानकारी उनकी स्पोर्ट्स एजेंसी 124 नॉटआउट के इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सामने आई। पोस्ट में बताया गया कि सिंमस ने क्रिकेट वेस्टइंडीज को पत्र लिखकर अपने फैसले के बारे में पिछले शुक्रवार को ही बता दिया था। हालांकि, लेंडल सिंमस फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलते रहेंगे। 37 वर्षीय लेंडल सिंमस ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 7 साल पहले 2015 में खेला था।

शानदार रहा लेंडल का करियर

शानदार रहा लेंडल का करियर

लेंडल सिंमस का इंटरनेशनल करियर शानदार रहा। उन्होंने वेस्टइंडीज की ओर से 8 टेस्ट, 68 वनडे और 29 T20I मैच खेले। सिंमस ने अपना पहला टेस्ट 2009 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इस फॉर्मेट में उन्होंने 17.38 की औसत से कुल 278 रन बनाए। उनका सबसे बढ़िया स्कोर 49 रन रहा। वहीं, 68 वनडे में उनके बल्ले से 31.58 की औसत से कुल 1958 रन देखने को मिले। एकदिवसीय में लेंडल ने 2 शतक और 16 अर्धशतक लगाए। 68 T20I मुकाबलों में सिंमस ने 120.64 के स्ट्राइक रेट और 26 की औसत से कुल 1527 रन जोड़े। 67 पारियों में उन्होंने 9 फिफ्टी लगाई।

टीम इंडिया को दिया था दर्द

टीम इंडिया को दिया था दर्द

2016 के टी20 वर्ल्ड कप में लेंडल सिंमस ने टीम इंडिया को सबसे बड़ा दर्द दिया था। दरअसल, उस समय टूर्नामेंट का फाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था, जहां 193 रन के टारगेट का पीछे करते हुए सिंमस ने तूफानी पारी खेली थी। बल्लेबाज ने 51 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए थे। इस पारी में उनके बल्ले से 7 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के देखने को मिले थे। विंडीज को मैच 7 विकेट से जीता था और एमएस धोनी की कप्तानी वाली भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल में समाप्त हो गया था।

सिमंस वेस्टइंडीज के लिए दो बार 2012 और 2016 में टी20 वर्ल्ड कप जीत चुके हैं। वनडे क्रिकेट में भी उन्होंने विंडीज की ओर से 2007 और 2015 के वर्ल्ड कप खेले।

IPL में भी जड़ा शतक

IPL में भी जड़ा शतक

दाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज लेंडल सिमंस आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेल चुके हैं। इस टूर्नामेंट का पहला मैच उन्होंने साल 2014 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला था और आखिरी मुकाबला 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के खिलाफ। आईपीएल के 29 मैचों में विस्फोटक ओपनर ने 40 की औसत और 126.64 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 1079 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 11 अर्धशतक देखने को मिले।

यह एकमात्र शतक उन्होंने अपने डेब्यू आईपीएल सीजन में पंजाब किंग्स के खिलाफ लगाया था, तब सिंमस ने 61 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए थे।

अब टी20 लीग में दिखेगा जलवा

अब टी20 लीग में दिखेगा जलवा

लेंडल सिंमस को टी20 स्पेशलिस्ट बल्लेबाज माना जाता है। वह अब दुनियाभर के टी20 लीग में खेलते नजर आएंगे। सिंमस अभी तक 292 टी20 मैचों में 30 की औसत और 119.19 के स्ट्राइक रेट से कुल 7756 रन बना चुके हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम पर 2 शतक और 59 अर्धशतक दर्ज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+