Legends League Cricket: गांगुली-सहवाग फिर मचाएंगे धमाल, भारतीय टीम का हुआ एलान, 'दादा' होंगे कप्तान

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई चीफ सौरव गांगुली एक बार फिर भारतीय टीम की कप्तानी करते दिखाई देंगे। लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) के लिए सौरव गांगुली को टीम का कप्तान बनाया गया है।

नई दिल्ली, 12 अगस्त। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई चीफ सौरव गांगुली एक बार फिर भारतीय टीम की कप्तानी करते दिखाई देंगे। लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) के लिए सौरव गांगुली को टीम का कप्तान बनाया गया है। इस टीम में सौरव गांगुली के अलावा वीरेंद्र सहवाग, मोहम्मद कैफ, यूसुफ पठान और हरभजन सिंह जैसे पूर्व भारतीय खिलाड़ी भी अपने खेल से प्रशंसकों का दिल जीतते दिखाई देंगे।

15 सितंबर को होगा ये खास मुकाबला

15 सितंबर को होगा ये खास मुकाबला

इस टूर्नामेंट की शुरुआत अगले महीने 15 सितंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में किया जाएगा। इंडिया महाराजा और वर्ल्ड जॉइंट्स के बीच लीग का पहला मुकाबला भारतीय स्वतंत्रता के 75वें वर्ष से जुड़े समारोहों के लिए खेला जाएगा। वहीं रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड की टीम में हर्शल गिब्स, जैक कालिस, सनत जयसूर्या, मैट प्रायर, नाथन मैक्कलम और जोंटी रोड्स जैसे दिग्गज क्रिकेटर धमाल मचाते दिखेंगे।

टूर्नामेंट को लेकर रवि शास्त्री ने कही यह बात

टूर्नामेंट को लेकर रवि शास्त्री ने कही यह बात

एलएलसी के उपायुक्त रवि शास्त्री ने इस टूर्नामेंट को लेकर कहा कि मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमने इस साल लीग को स्वतंत्रता समारोह के 75वें वर्ष को समर्पित करने का फैसला किया है। हम अपनी स्वतंत्रता का 75वें साल का जश्न मना रहे हैं। इसलिए हमने इस खास मैच का आयोजन किया है। बता दें कि वर्ल्ड जायंट्स की कमान इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन संभालेंगे।

सहवाग-गांगुली सहित भारतीय टीम में शामिल हैं कई सितारे

सहवाग-गांगुली सहित भारतीय टीम में शामिल हैं कई सितारे

सौरव गांगुली (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, मोहम्मद कैफ, यूसुफ पठान, एस बद्रीनाथ, इरफान पठान, पार्थिव पटेल, स्टुअर्ट बिन्नी, एस श्रीसंत, हरभजन सिंह, नमन ओझा, अशोक डिंडा, प्रज्ञान ओझा, अजय जडेजा, आरपी सिंह, जोगिंदर शर्मा, रतिंधर सिंह सोढ़ी।

रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड की ओर से खेलेंगे ये बड़े नाम

रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड की ओर से खेलेंगे ये बड़े नाम

इयोन मोर्गन (कप्तान), लेंड्ले सिमंस, हर्शल गिब्स, जैक कालिस, सनत जयसूर्या, मैट प्रायर, नाथन मैक्कलम, जोंटी रोड्स, मुथैया मुरलीधरन, डेल स्टेन, हैमिल्टन मसाकदजा, मशरफे मुर्तजा, असगर अफगान, मिचेल जॉनसन, ब्रेट ली, केविन ओब्रायन, दिनेश रामदीन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+