Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पठान बंधुओं की जुगलबंदी, पंकज सिंह का पंच वर्ल्ड जायंट्स पर भारी, इंडिया महाराजा ने दिखाई शान

कोलकाता, 17 सितंबर: लीजेंड लीग क्रिकेट कोलकाता के ईडन गार्डन से अपनी शुरुआत कर चुकी है जहां इंडिया महाराजा का पहला मुकाबला वर्ल्ड जायंट्स से हुआ। इस दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में कमाल कर चुके कई पूर्व खिलाड़ी देखने को मिले। हालांकि सौरव गांगुली को अपने घरेलू मैदान पर देखने की हरसत कोलकातावासियों को नसीब नहीं हुई लेकिन इस लीग में कई पूर्व इंटरनेशनल खिलाड़ी देखने को मिलने जा रहे हैं। बहुत पहले क्रिकेट को अलविदा कह चुके रोमेश कालूवितराना जैसे 90 के दशक के खिलाड़ी को देखना भी रोमांचक था।

Recommended Video

    Legends League Cricket 2022: Pankaj Singh के तूफान में उड़ा WG, देखें आंकड़े|वनइंडिया हिन्दी*Cricket

    पठान बंधुओं का एक बार फिर उम्दा ऑलराउंड प्रदर्शन

    पठान बंधुओं का एक बार फिर उम्दा ऑलराउंड प्रदर्शन

    यह लीग 16 सितंबर से शुरू होकर 5 अक्टूबर तक चलेगी। जाहिर है काफी क्रिकेट इस दौरान खेला जाएगा। इस मुकाबले में हरभजन सिंह और एस श्रीसंत साथ खेले। पठान बंधुओं ने एक बार फिर उम्दा ऑलराउंड प्रदर्शन किया। क्रिकेट के महानतम ऑलराउंडर में गिने जाने वाले जैक कैलिस की बैटिंग देखने को मिली। भारत के 2007 वर्ल्ड कप फाइनल स्टार जोंगिदर शर्मा भी यहां खेल रहे थे तो वहीं मोहम्मद कैफ और वीरेंद्र सहवाग जैसे पूर्व खिलाड़ियों ने भी बैटिंग की।

    केविन ओ ब्रायन ने बड़ी तूफानी शुरुआत दी

    केविन ओ ब्रायन ने बड़ी तूफानी शुरुआत दी

    पहले मैच की बात करें तो, दक्षिण अफ्रीका के महान क्रिकेटर जैक्स कलिस वर्ल्ड जायंट्स की कमान संभाल रहे थे तो वही इंडिया महाराजा की कमान भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह के हाथों में थी। इस मैच में इंडिया महाराजा ने 6 विकेट से जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की। दोनों ही टीमों में ऐसे खिलाड़ी देखने को मिले जो बहुत पहले क्रिकेट छोड़ चुके थे और ऐसे खिलाड़ी भी थे जिन्होंने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा। ऐसे में उनकी परफॉर्मेंस कहीं बेहतर थी और वर्ल्ड जायंट्स की पारी में इसका फायदा शुरुआत से ही देखने को मिला जब आयरलैंड के धाकड़ बल्लेबाज केविन ओ ब्रायन ने बड़ी तूफानी शुरुआत दी।

    31 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली

    31 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली

    आयरलैंड ने केविन ओ ब्रायन ने जिंबाब्वे के हैमिल्टन मसाकदजा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े और यह मात्र 5.3 ओवर में आए। पंकज सिंह ने हैमिल्टन को आउट कर पहली सफलता दिलाई और उसके बाद केविन ब्रायन ने अपना तूफानी शतक अर्धशतक पूरा किया। ब्रायन ने जोगिंदर शर्मा की गेंद पर आउट होने से पहले 31 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली जिसमें 9 चौके व एक छक्का लगाया। ब्रायन को आउट करने वाले जोगिंदर शर्मा वही हैं जिन्होंने 2007 के T20 वर्ल्ड कप का आखिरी ओवर पाकिस्तान के खिलाफ फेंका था और भारत को जीत दिलाई थी।

    जैक कालिस ज्यादा नहीं चल सके

    जैक कालिस ज्यादा नहीं चल सके

    हालांकि कप्तान जैक कालिस ज्यादा नहीं चल सके और उनको हरभजन सिंह ने बोल्ड किया लेकिन श्रीलंका के थिसारा परेरा और वेस्टइंडीज के विकेटकीपर रह चुके दिनेश रामदीन के बीच अच्छी साझेदारी हुई। परेरा 16 गेंद पर 23 रन बनाकर मोहम्मद कैफ की गेंद का शिकार बने तो वही बाकी निचले बल्लेबाजों को पंकज सिंह ने चलता किया।

    पंकज सिंह वर्ल्ड जायंट्स पर बाद में भारी पड़े

    पंकज सिंह वर्ल्ड जायंट्स पर बाद में भारी पड़े

    पंकज सिंह ने तातेंदा ताइबू, रोमेश कालूवितरना, टिम ब्रेसनन और डेनियल विटोरी जैसे खिलाड़ियों को आउट किया। लेकिन दिनेश रामदीन एक छोर पर टिके रहे और उन्होंने 29 गेंदों पर 42 रनों की नाबाद पारी खेली जिसके दम पर वर्ल्ड जायंट्स की टीम 20 ओवर में 178 रन बनाने में कामयाब रही।

    निचले क्रम पर आए रोमेश वो खिलाड़ी हैं जिन्होंने 90 के दशक में सनत जयसूर्या के साथ मिलकर वनडे क्रिकेट में ओपनिंग करने के तरीके को ही बदल दिया था। दोनों ने बहुत ही धाकड़ शुरुआत दी थी और उसके बाद सफेद गेंद क्रिकेट में धुआंधार बल्लेबाजी का अंदाज हर जगह फैल गया था।

    इंडिया महाराजा की बॉलिंग

    इंडिया महाराजा की बॉलिंग

    इंडिया महाराजा की बॉलिंग की बात करें तो यह एस श्रीसंत 3 ओवर में 40 रन देकर सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए। इरफान पठान ने 2 ओवर में 15 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया पंकज सिंह ने 4 ओवर में एक मेडन फेंककर 26 रन देकर पांच विकेट लिए। हरभजन सिंह 4 ओवर में 21 रन देकर एक विकेट लेने में कामयाब रहे। जोगिंदर शर्मा ने 2 ओवर में 16 रन देकर एक विकेट हासिल किया। इस दौरान यूसुफ पठान ने 2 ओवर में 14 रन दिए और कोई विकेट नहीं लिया।

     तन्मय श्रीवास्तव व यूसुफ पठान के बीच शतकीय साझेदारी

    तन्मय श्रीवास्तव व यूसुफ पठान के बीच शतकीय साझेदारी

    जवाब में भारत की बल्लेबाजी की शुरुआत बिल्कुल खराब हुई क्योंकि वीरेंद्र सहवाग केवल 4 रन बनाकर वेस्टइंडीज के फिडेल एडवर्ड्स की गेंद पर आउट हो गए। पार्थिव पटेल भी कुछ खास नहीं कर पाए और 18 रन बनाकर चलते बने। वही नंबर चार पर आए मोहम्मद कैफ भी टिम ब्रेसनन की गेंद पर 11 रन बनाकर चलते बने। भारत के 3 विकेट 50 रन पर गिर गए थे और उसके बाद तन्मय श्रीवास्तव व यूसुफ पठान के बीच शतकीय साझेदारी देखने को मिली। तन्मय ने आउट होने से पहले 39 गेंद पर शानदार 54 रन बनाए।

    यूसुफ पठान 35 गेंद पर 50 रन बनाकर वापस लौटे

    यूसुफ पठान 35 गेंद पर 50 रन बनाकर वापस लौटे

    लेकिन ये यूसुफ पठान की धुआंधार पारी थी जो जारी रही और उन्होंने अपने भाई इरफान पठान के साथ मिलकर भारत को मैच जिता दिया। इरफान ने केवल 9 गेंद पर 20 रन की नाबाद पारी खेली। यूसुफ पठान 35 गेंद पर 50 रन बनाकर वापस लौटे। इस मुकाबले में 5 विकेट लेने वाले पंकज सिंह को मैन ऑफ द मैच दिया गया है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+