LLC: एक ही टीम से खेलते नजर आएंगे क्रिस गेल और सहवाग, लंबे समय बाद धुरंधरों की मैदान पर वापसी
दिग्गज क्रिकेटर्स का जल्द ही मेला लगने वाला है। 16 सितंबर से लीजेंड्स लीग क्रिकेट की शुरुआत होनी वाली है। इस लीग में पूर्व महान क्रिकेटर एक बार फिर मैदान पर खेलते हुए नजर आएंगे।
नई दिल्ली, 4 सितंबर: दिग्गज क्रिकेटर्स का जल्द ही मेला लगने वाला है। 16 सितंबर से लीजेंड्स लीग क्रिकेट की शुरुआत होनी वाली है। इस लीग में पूर्व महान क्रिकेटर एक बार फिर मैदान पर खेलते हुए नजर आएंगे। टूर्नामेंट के लिए अब तक चार टीमों का ऐलान किया जा चुका है। भारत में खेले जाने वाले LLC के दूसरे सीजन में भीलवाड़ा किंग्स, इंडिया कैपिटल्स, मणिपाल टाइगर्स और गुजरात जायंट्स खेलती नजर आएंगी। यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल भी टूर्नामेंट में गुजरात जायंट्स के लिए खेलते नजर आएंगे।

तीन दिन का समय रहता
टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार, फ्रेंचाइजी के पास अपने संबंधित स्क्वॉड को अंतिम रूप देने के लिए तीन दिन का समय होता है। गुजरात जायंट्स ने वर्चुअल ड्राफ्ट के दौरान शुक्रवार को 15 दिग्गजों पर 5 करोड़ 51 लाख 80 हजार रुपये खर्च किए थे। उनके पास अपनी टीम को अंतिम रूप देने के लिए 2 करोड़ 48 लाख 20 हजार रुपये बचे थे। LLC के सीईओ रमन रहेजा ने कहा कि शुक्रवार के मसौदे के बाद गुजरात जायंट्स ने क्रिस गेल को अपने फ्रेंचाइजी पर्स की शेष बची राशि से खरीदने की इच्छा व्यक्त की थी। हमने चर्चा को सुविधाजनक बनाया और खुशी है कि गेल अदानी स्पोर्ट्सलाइन टीम के लिए खेलते नजर आएंगे।

गुजरात जायंट्स
वीरेंद्र सहवाग (कप्तान), पार्थिव पटेल, क्रिस गेल, एल्टन चिगुंबुरा, क्रिस ट्रेमलेट, रिचर्ड लेवी, ग्रीम स्वान, जोगिंदर शर्मा, अशोक डिंडा, डेनियल विटोरी, केविन ओब्रायन, स्टुअर्ट बिन्नी, मिशेल मैक्लेनाघन,लेंडल सिमंस, मनविंदर बिसला और अजंता मेंडिस।

16 सितंबर से होगी शुरुआत
बता दें कि 16 सितंबर को टूर्नामेंट की शुरुआत इस एक स्पेशल मुकाबले के साथ होगी। इस मैच में इंडिया महाराज और वर्ल्ड जाएंट्स की टीम आमने-सामने होगी। इन दोनों टीमों को सिर्फ एक स्पेशल मैच के लिए बनाया गया है। इसके बाद 17 सितंबर से 8 अक्टूबर तक लीजेंड्स लीग क्रिकेट में चार टीमे भिड़ेंगी। यह सभी मुकाबले देश के 6 शहरों में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के 15 मैच कोलकाता, लखनऊ, दिल्ली, जोधपुर, कटक और राजकोट में खेले जाएंगे। प्ले-ऑफ और फाइनल का वेन्यू अभी तय नहीं हुआ है।

टूर्नामेंट की अन्य टीमें
- भीलवाड़ा किंग्स: इरफान पठान (कप्तान), यूसुफ पठान, मोंटी पनेसर, नमन ओझा, विलियम पोर्टरफील्ड, समित पटेल, फिडेल एडवर्ड्स, मैट प्रायर, निक कॉम्पटन, श्रीसंत, टिम ब्रेसनन, ओवैस शाह, टीनो बेस्ट, सुदीप त्यागी।
- इंडिया कैपिटल्स: गौतम गंभीर, रवि बोपारा, प्रवीण तांबे, दिनेश रामदीन, असगर अफगान, मिशेल जॉनसन, लियाम प्लंकेट, रजत भाटिया, हैमिल्टन मसाकाद्जा, मशरफे मुर्तजा, जॉन मूनी, प्रॉस्पर उत्सेया, रॉस टेलर, जैक कैलिस, फरवेज महरूफ, पंकज सिंह।
- मणिपाल टाइगर्स: हरभजन सिंह (कप्तान), ब्रेट ली, मुथैया मुरलीधरन, फिल मस्टर्ड, मोहम्मद कैफ, रेयान साइडबॉटम, लांस क्लूजनर, दिमित्री मस्करेनहास, रोमेश कालूविथराना, रतिंदर सोढ़ी, परविंदर अवाना, वीआरवी सिंह।












Click it and Unblock the Notifications