ENG vs SA: लॉरा वूलवार्ट का धमाका! बड़ा शतक जड़ महिला वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में रचा नया इतिहास

Laura Wolvaardt: महिला वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वूलवार्ट (Laura Wolvaardt) ने इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा धमाका किया, जिसे महिला क्रिकेट इतिहास लंबे समय तक याद रखेगा। गुवाहाटी के बरसापाड़ा स्टेडियम में मुकाबले के दौरान वूलवार्ट ने शानदार 169 रन की यादगार पारी खेली और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

यह पारी न सिर्फ इस टूर्नामेंट की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक रही, बल्कि दक्षिण अफ्रीका की ओर से महिला वर्ल्ड कप में किसी कप्तान द्वारा खेली गई पहली शतकीय पारी भी बन गई। उनकी इस ऐतिहासिक बल्लेबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 319 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

Laura Wolvaardt

वूलवार्ट की पारी में चौके और छक्कों की बरसात देखने को मिली। 20 चौकों और 4 छक्कों की मदद से उन्होंने अपना दबदबा बनाया। सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में उन्होंने कप्तानी पारी खेलते हुए टीम को आगे से लीड किया और नया इतिहास लिख दिया।

महिला वर्ल्ड कप के इतिहास में लॉरा वूलवार्ट की 169 रनों की पारी अब दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड मारिजान कैप के नाम था, जिन्होंने साल 2013 में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 102 रन बनाए थे।

वहीं, लिंडा ओलिवियर ने 2000 में आयरलैंड के खिलाफ नाबाद 101 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसी कड़ी में 2025 वर्ल्ड कप में टैजमिन ब्रिट्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 101 रन बनाए थे, वह लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। लेकिन लॉरा वूलवार्ट ने इन सभी रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ते हुए अपने दम पर इतिहास रच दिया और दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट को नई ऊँचाई पर पहुंचा दिया।

मुकाबले में इंग्लैंड के लिए सबसे सफल गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन रहीं। उन्होंने 44 रन खर्च करके 4 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा लॉरेन बेल ने भी 2 विकेट अपने नाम किये, अन्य सभी गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+