LA 2028 Olympics: क्रिकेट की ओलंपिक में वापसी, लॉस एंजेलिस 2028 का शेड्यूल जारी, जानें कब होगा फाइनल
LA Olympics 2028 cricket schedule: 128 साल बाद क्रिकेट एक बार फिर ओलंपिक में लौट रहा है। क्रिकेट के दोबारा ओलंपिक में आने की खबर सामने आने के बाद फैंस भी बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार फैंस द्वारा इस मामले को लेकर प्रतिक्रियाएं दी जा रही है। LA28 ओलंपिक आयोजकों ने आधिकारिक तौर पर क्रिकेट सहित सभी खेलों का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।
ओलंपिक के लिए क्रिकेट का शेड्यूल जारी (LA Olympics 2028 cricket schedule)
जारी किए गए शेड्यूल की खास बात ये है कि क्रिकेट के कुछ मुकाबले ओलंपिक की आधिकारिक शुरुआत से पहले ही खेले जाएंगे। महिलाओं की क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जुलाई 2028 से होगी, जबकि पुरुषों की क्रिकेट प्रतियोगिता 22 जुलाई से शुरू होगी। महिला वर्ग का फाइनल यानी गोल्ड मेडल मैच 20 जुलाई को खेला जाएगा और पुरुष वर्ग का फाइनल 29 जुलाई को होगा।

जानिए कहां खेले जाएंगे मैच
यह मुकाबले लॉस एंजेलिस के फेयरग्राउंड्स क्रिकेट स्टेडियम में होंगे, जो डाउनटाउन LA से करीब 48 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यही स्थान LA काउंटी फेयर सहित कई बड़े आयोजनों का गवाह रह चुका है और अब क्रिकेट के ऐतिहासिक ओलंपिक कमबैक का भी साक्षी बनेगा। LA28 समिति ने कहा कि यह स्थान करीब एक सदी से LA काउंटी फेयर का घर रहा है और अब क्रिकेट की ओलंपिक में वापसी का ऐतिहासिक मंच बनेगा।
12 जुलाई से भारतीय महिला टीम खेलेगी मैच
महिला क्रिकेट का पहला मैच 12 जुलाई को और दूसरा 13 जुलाई को होगा। आयोजकों ने इन मुकाबलों को "माइनस वन" और "माइनस टू" कहा है, क्योंकि ये ओलंपिक की औपचारिक शुरुआत से पहले खेले जाएंगे। हालांकि, इस प्रतियोगिता में कौन-कौन सी टीमें हिस्सा लेंगी। यह अब तक तय नहीं हुआ है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने ओलंपिक क्वालिफिकेशन प्रोसेस पर कोई स्पष्टता नहीं दी है।
17 से 20 जुलाई के बीच सिंगापुर में होने वाले वार्षिक सम्मेलन में इस पर फैसला लिया जा सकता है। संभावना जताई जा रही है कि टीमें आईसीसी की रैंकिंग के आधार पर चुनी जा सकती हैं। हालांकि, एक क्वालिफाइंग टूर्नामेंट के विकल्प पर भी विचार हो सकता है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल पहले ही काफी व्यस्त है, इसलिए आयोजन में कुछ चुनौतियां भी आ सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications