मसूरी के सवॉय होटल में कुलदीप यादव-वंशिका की शाही शादी, जानिए क्या है इतिहास, रहस्य और भूतिया कनेक्शन
Kuldeep Yadav Vanshika wedding Savoy Hotel in Mussoore भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव और वंशिका उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों मसूरी में शादी कर रहे हैैं। कुलदीप और वंशिका की शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जानकारी के अनुसार 13 और 14 मार्च को मसूरी में शादी के सभी प्रमुख कार्यक्रम आयोजित होंगे।
शादी को यादगार बनाने के लिए खासे इंतजाम किए गए हैं। कुलदीप यादव और वंशिका मसूरी के फेमस सवॉय होटल में शादी कर रहे हैं। जो कि पर्यटकों और इतिहासकारों की पहली पसंद है। खास बात ये है कि यह होटल वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए भी काफी लोकप्रिय है।

मसूरी की पहाड़ियों के बीच स्थित सवॉय होटल ब्रिटिश काल का एक शानदार हेरिटेज होटल है। करीब एक सदी से भी ज्यादा पुराने इस होटल ने कई ऐतिहासिक पल भी देखे हैं। होटल जितना लग्जरी है, उतना ही ऐतिहासिक और रहस्यों से भरा है। सवॉय होटल का निर्माण वर्ष 1902 में आयरिश बैरिस्टर Cecil D. Lincoln ने कराया था।
लग्ज़री हेरिटेज होटल
जो कि लगभग 5 साल में बनकर तैयार हुआ। ब्रिटिश शासन में इस होटल में बड़ी बड़ी पार्टी और कई शाही समारोह आयोजित होते रहे। वर्ष 2009 में इसे ITC Hotels समूह ने अपने अधीन ले लिया, जिसे आज लग्ज़री हेरिटेज होटल के रूप में संचालित किया जा रहा है।
भारत के कथित तौर पर सबसे भूतिया होटलों में भी
सवॉय होटल को भारत के कथित तौर पर सबसे भूतिया होटलों में भी गिना जाता है। इसकी वजह वर्ष 1911 की एक रहस्यमयी घटना है। उस समय यहां ठहरी ब्रिटिश महिला Lady Frances Garnett‑Orme अपने कमरे में मृत पाई गई थीं। जांच में पता चला कि उनकी मौत जहर से हुई, लेकिन मौत का खुलासा नहीं हो पाया।
होटल के रूम नंबर 23 की रहस्यमयी कहानियां
होटल को लेकर कई रहस्यमयी कहानियां सामने आती रही हैं। सोशल मीडिया में होटल के रूम नंबर 23 को लेकर कथित तरीके से कई दावे किए गए। माना जाता है कि मशहूर ब्रिटिश लेखिका Agatha Christie को इसी घटना से प्रेरणा मिली थी। उनके प्रसिद्ध उपन्यास The Mysterious Affair at Styles में जहर देकर हत्या की कहानी कुछ हद तक इसी घटना से प्रेरित बताई जाती है।
देश-विदेश की कई बड़ी हस्तियां ठहर चुकी
यहां देश-विदेश की कई बड़ी हस्तियां ठहर चुकी हैं। जिनमें भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी भी यहां आ चुके हैं। इसके अलावा इथियोपिया के सम्राट Haile Selassie, कंबोडिया के राजा Norodom Sihanouk और ब्रिटिश शाही परिवार की Queen Mary जैसी हस्तियां भी यहां समय बिताने और ठहरने आईं थी।
हाई प्रोफाइल शादी यहां होती
1959 में तिब्बत से भारत आने के बाद Dalai Lama ने मसूरी प्रवास के दौरान इसी होटल में कई सार्वजनिक कार्यक्रम किए थे। इस होटल में कई शाही शादियां भी हो चुकी हैं। स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन की शादी भी इसी होटल में हो चुकी है जहां पर भी कई क्रिकेटर और हस्तियां पहुंची थी। कई उद्योगपतियों और व्यवसायियों ने भी इसी जगह को शादी समारोह के लिए पसंद किया है और इस तरह की हाई प्रोफाइल शादी यहां होती रही है।












Click it and Unblock the Notifications