'भगवान ने कुछ और ही...,' फाइनल में हार के बाद कुलदीप यादव ने लिखी दिल दहला देने वाली पोस्ट, बयां किया दर्द
World Cup 2023 Final: वनडे वर्ल्ड कप में जिस तरह से भारत ने प्रदर्शन किया, शायद किसी को अंदाजा भी नहीं था कि ऑस्ट्रेलिया फाइनल में जीत जाएगा, लेकिन ये हो चुका है। पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहने के बाद 19 नवंबर को अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकेट की अप्रत्याशित हार ने सभी को हैरान किया है, और खिलाड़ी भी इस दर्द से बाहर नहीं निकल सकें, इस बीच अब कुलदीप यादव की बड़ी प्रतिक्रिया आई है।
दरअसल, फाइनल में भारत के 241 रनों का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ट्रेविस हेड (137) के शतक की बदौलत 43 ओवरों में 241/4 रन बना लिए। भारत की बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी विभाग के लिए यह टूर्नामेंट का सबसे बुरा दिन साबित हुआ, जिसने क्राउड के उत्साह को दुख में बदल दिया, फाइनल में जसप्रीत बुमराह दो विकेट लेने में सफल रहे। मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने एक-एक विकेट लिया, स्पिनर रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे और कोई विकेट नहीं ले सके।

वर्ल्ड कप फाइनल के बाद अब कुलदीप यादव ने फैंस के लिए एक भावनात्मक संदेश साझा किया और सभी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने लिखा कि, 'चेन्नई से अहमदाबाद तक की हमारी यात्रा निराशाजनक परिणाम के साथ समाप्त हुई, लेकिन हम छह सप्ताह में अपनी उपलब्धियों पर गर्व करते हैं। दर्द के बावजूद, हम अगले अवसर के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए दृढ़ हैं। हमारे सपोर्टिंग स्टाफ को धन्यवाद, हम प्रत्येक प्रतिद्वंद्वी के लिए पूरी तरह से तैयार थे, और उनकी प्रतिबद्धता ने हमें खिलाड़ियों के रूप में आश्वस्त किया।'
उन्होंने कहा कि, 9 वेन्यू में से प्रत्येक में प्रशंसकों के प्यार ने हमारे दिल को छू लिया और हमें अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। हम दुनियाभर में और हर भारतीय परिवार में उनके समर्थन के लिए उत्साही प्रशंसकों के आभारी हैं।'
उन्होंने कहा कि, 'जबकि हार का दर्द बना रहता है, हमें आगे बढ़ना चाहिए; जीवन जारी रहता है, और उपचार में समय लगता है। कप सुंदर था, लेकिन ऐसा लगता है कि भगवान ने कुछ और ही सोच रखा था। इस क्षण को देखते हुए खुद को रिचार्ज करने का समय आ गया है। इस झटके से निपटना मुश्किल है, लेकिन हम विश्वास पर कायम हैं, आगे की यात्रा में विश्वास रखते हैं।'
दरअसल, हार के बावजूद भारत के लिए काफी सकारात्मक चीजें रहीं क्योंकि कोहली टूर्नामेंट में टॉप स्कोरर रहे और उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना गया। 11 मैचों में पूर्व भारतीय कप्तान ने तीन शतक और सात अर्धशतकों के साथ 765 रन बनाए। इस बीच शमी ने 24 विकेट चटकाए, जोकि सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।












Click it and Unblock the Notifications