'कभी किसी एक्ट्रेस से शादी नहीं करुंगा', कानपुर की लड़की पर फिदा हुए कुलदीप यादव, निभाया अपना वादा!

Kuldeep Yadav Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव आज यानी 14 मार्च 2026 को अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर वंशिका चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। पहाड़ों की रानी मसूरी में आयोजित एक निजी समारोह में इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई। हालांकि, इस खुशी के मौके पर कुलदीप का एक पुराना बयान सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है, जिसने एक समय विवाद खड़ा कर दिया था।

शादी को लेकर कुलदीप ने दिया था ये बयान (Kuldeep Yadav Wedding)

बात साल 2024 की है, जब कुलदीप यादव की शादी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि वे किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से शादी कर सकते हैं। तब एक इंटरव्यू के दौरान कुलदीप ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा था कि आपको जल्द ही खुशखबरी मिलेगी। लेकिन वह कोई एक्ट्रेस नहीं होगी। मेरे लिए यह जरूरी है कि वह मेरा और मेरे परिवार का ख्याल रख सके।

Kuldeep Yadav 1

फैंस से मिले थे ऐसे रिएक्शन

उस समय कुलदीप के इस बयान पर सोशल मीडिया दो गुटों में बंट गया था। कुछ लोगों ने इसे एक आज्ञाकारी बेटे की सोच बताया तो वहीं कुछ फैंस ने इसे पुराने खयालात करार देते हुए उनकी आलोचना की थी। आलोचकों का तर्क था कि एक पत्नी की भूमिका केवल परिवार की देखभाल करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। भले ही पुराने बयान पर विवाद रहा हो, लेकिन कुलदीप और वंशिका का रिश्ता बेहद गहरा है।

वंशिका के बचपन के दोस्त हैं कुलदीप

दोनों कानपुर के रहने वाले हैं और बचपन के दोस्त हैं। बताया जाता है कि 2019 से 2021 के बीच जब कुलदीप अपने करियर के सबसे खराब दौर (फॉर्म की कमी) से गुजर रहे थे, तब वंशिका ने एक मजबूत स्तंभ की तरह उनका साथ दिया था। वंशिका चड्ढा ने ऑस्ट्रेलिया से अपनी उच्च शिक्षा पूरी की है और वर्तमान में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में एक अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।

वर्ल्ड-फेमस क्रिकेटर की पार्टनर होने के बावजूद उन्होंने हमेशा खुद को लाइमलाइट से दूर रखा है, जो कुलदीप की 'सादगी' वाली पसंद से मेल खाता है। 14 मार्च को मसूरी में सात फेरे लेने के बाद अब यह जोड़ा 17 मार्च को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित करेगा। इस समारोह में क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियों के साथ-साथ कई राजनेताओं के शामिल होने की भी संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+