Kuldeep Sen: नाई के बेटे ने Irani Cup में मचाया कोहराम, 8 विकेट लेकर सौराष्ट्र टीम की तोड़ी कमर
रीवा, 5 अक्टूबर। भारत के उभरते हुए तेज गेंदबाज कुलदीप सेन ने सभी को अपनी कातिलाना गेंदबाजी से अपना कायल बना दिया है। आईपीएल में उनकी गेंदबाजी देखकर खुद बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली भी खासा प्रभावित हुए थे। आईपीएल के बाद दलीप ट्रॉफी और अब ईरानी ट्रॉफी में भी कुलदीप का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है। उन्होंने 3 वर्षों बाद वापस लौटे ईरानी कप में सौराष्ट्र के खिलाफ 8 विकेट लेकर कमाल कर दिया।

ईरानी ट्रॉफी में चटकाए 8 विकेट
कुलदीप सेन ने ईरानी ट्रॉफी 2022 में शेष भारत के लिए खेलते हुए पहली पारी में जहां 41 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 94 रन देकर पांच विकेट लिए हैं। पूरे मैच में उन्हें कुल आठ विकेट मिले हैं।इस तरह रीवा का यह सितारा ईरानी ट्राफी में जमघट कोहराम मचाया है। वह हाल ही में संपन्न हुए एशिया कप 2022 में इंडिया टीम के साथ नेट बॉलर के तौर पर मौजूद थे। खबरें रिपोर्ट्स के मुताबिक यह भी आ रही हैं कि वह टी20 वर्ल्ड कप 2022 में ऑस्ट्रेलिया भी टीम के साथ बतौर नेट बॉलर या रिजर्व बॉलर शामिल हो सकते हैं।

आईपीएल 2022 में प्रदर्शन
कुलदीप सेन ने इसी वर्ष आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए अपना डेब्यू मैच खेला था। उनकी टीम रनरअप भी रही थी। संजू सैमसन की इस टीम में बीच सीजन से 1 नाम सबसे ज्यादा प्रभावित किया और वो था कुलदीप सेन का। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 7 मैच ही खेले थे लेकिन 8 विकेट लेते हुए उन्होंने हर जगह अपना नाम सुर्खियों में ला दिया था। उनकी रफ्तार से भी कई पूर्व क्रिकेटर और खुद बीसीसीआई चीफ सौरव गांगुली खासा प्रभावित हुए थे। उसका नतीजा यह रहा कि उन्होंने भारत ए टीम में मौका मिला और अब मेन टीम के साथ जाने की भी बात सामने आ रही है।

बेहद संघर्षपूर्ण रहा था कुलदीप का जीवन
कुलदीप सेन के प्रारंभिक जीवन की बात करें तो यह खासा संघर्षपूर्ण रहा है। उनके पिता सलून की दुकान चलाते हैं। मूल रूप से वह मध्य प्रदेश के रीवा जिले के ग्राम पंचायत हरिहरपुर रहने वाले हैं। उनके पिता रामपाल सेन रीवा में ही सलून की दुकान अभी भी चलाते हैं। कुलदीप सेन पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर के हैं। उन्होंने 10 वर्षों पहले विंध्य क्रिकेट एकेडमी के लिए खेलना शुरू किया था। उनके कोच एरिल एंथनी ने मीडिया को 1 बार बताया था कि,क्रिकेट में बड़ा करने की कुलदीप की भूख के चलते पूरे क्लब में कई लोगों के बीच हमारा ध्यान उस पर गया। उसके समर्पण और जज्बे के चलते उसकी एकेडमी की शुल्क माफ कर दी गई और शुरू के वर्षों में किट के लिए पैसे भी दिए गए।

कुलदीप बन गए स्टार खिलाड़ी
आज कुलदीप सेन आईपीएल से स्टार बनने के बाद घरेलू क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं। अपने लगातार शानदार प्रदर्शन से वह भारतीय टीम के दरवाजे भी तेजी से खटखटा रहे हैं। आईपीएल 2022 में बीच सीजन से टीम में जगह बनाने वाले कुलदीप अब टीम के स्टार खिलाड़ी भी बन गए हैं। अब देखना होगा कि अपने इंटरनेशनल डेब्यू के लिए कुलदीप को कितने समय का इंतजार करना पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications