world cup 2023: 2011 वर्ल्ड कप में युवराज सिंह ने जो किया वो अब कौन करेगा? दिग्गज ने बताया नाम
World Cup 2023, Indian Cricket team, Ravindra Jadeja: युवराज सिंह की तरह रवींद्र जडेजा वर्ल्ड कप में कमाल कर सकते हैं।
World Cup 2023, Indian Cricket team, Ravindra Jadeja: भारतीय टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है। टीम में कई नए खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है। ऐसे में वर्ल्ड कप चयन को लेकर सिलेक्टर्स के बीच माथापच्ची भी देखने को मिल सकती है। भारतीय टीम में मौजूदा समय में दो ऐसे ऑलराउंडर हैं जो वनडे क्रिकेट में टीम के लिए मैच विनर की भूमिका निभा सकते हैं।
दिग्गज ने इस खिलाड़ी पर जताया भरोसा: भारत के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने भारतीय टीम के एक ऐसे खिलाड़ी का जिक्र किया है जो युवराज सिंह वाला कारनामा कर सकता है। श्रीकांत ने कहा कि अगर ऋषभ पंत टीम में शामिल होते तो वे भारत को जीत का सबसे बड़ा दावेदार मानते, लेकिन उनके टीम में नहीं होने से अब यह जिम्मदेरी रवींद्र जडेजा को निभानी होगी।

रवींद्र जडेजा बनेंगे मैच विनर: श्रीकांत ने इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए कहा कि रवींद्र जडेजा गेंद और बल्ले दोनों के साथ बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं। युवराज सिंह ने साल 2011 वर्ल्ड कप में कुल 362 रन बनाए थे और 15 विकेट भी झटके थे। युवराज की तरह जडेजा भी बल्ले और गेंद से टीम के लिए धमाल मचा सकते हैं। ऐसे में उन पर सबकी नजरें होंगी।
शुभमन गिल और इशान किशन करेंगे कमाल: रवींद्र जडेजा के अलावा शुभमन गिल और इशान किशन से भी कृष्णमाचारी श्रीकांत ने भरोसा जताया है। कृष्णमाचारी श्रीकांत के मुताबिक वर्ल्ड कप में शुभमन गिल और इशान किशन अपने प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित कर सकते हैं। इन दोनों ही बल्लेबाजों के पास खुद को साबित करने का एक बेहतरीन मौका होगा।
भारत को होगी जीत की तलाश: पिछले कुछ सालों से लगातार आईसीसी टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। पिछले दस साल से भारतीय टीम एक भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत सकती है। आखिरी बार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। इसके बाद से भारत को लगातार आईसीसी टूर्नामेंट में निराशा ही हाथ लगी है।












Click it and Unblock the Notifications