KKR vs PBKS Weather Report: कोलकाता में बारिश के साथ तूफान का अलर्ट, अगर धुला मैच तो किसे मिलेगा फायदा?

Kolkata weather forecast, KKR vs PBKS Match: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 12वें मुकाबले में आज यानी सोमवार को ईडन गार्डन्स पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच भिड़ंत होनी है। लेकिन मैच से ज्यादा चर्चा कोलकाता के आसमान पर छाए काले बादलों की है। रविवार को दोनों टीमों का प्रैक्टिस सेशन पहले ही बारिश की भेंट चढ़ चुका है और आज भी मैच के समय 37% बारिश की आशंका जताई गई है।

मैच नहीं होने से किसका होगा फायदा (Kolkata weather forecast, KKR vs PBKS Match)

अगर बारिश की वजह से एक भी गेंद नहीं फेंकी जाती तो दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ेगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब इस वक्त शानदार फॉर्म में है। उन्होंने अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं। अगर आज मैच रद्द होता है तो पंजाब 3 मैचों में 5 अंकों के साथ टॉप-4 में अपनी स्थिति और मजबूत कर लेगी। उन्हें बिना खेले एक अंक मिलेगा, जो प्ले-ऑफ की रेस में उनके लिए बोनस जैसा होगा।

Kolkata weather 1

केकेआर की बढ़ जाएगी मुसीबत

अजिंक्य रहाणे की केकेआर के लिए यह सीजन अब तक निराशाजनक रहा है। मुंबई और हैदराबाद से हारने के बाद टीम अंक तालिका में काफी नीचे है। केकेआर को वापसी के लिए पूरे 2 अंक चाहिए। अगर मैच रद्द हुआ तो उनके हिस्से सिर्फ 1 अंक आएगा, जो प्ले-ऑफ की उनकी उम्मीदों को बड़ा झटका दे सकता है। बता दें कि ईडन गार्डन्स अपनी तेज आउटफील्ड और बड़े स्कोर्स के लिए जाना जाता है। इस सीजन के पहले मैच में यहां सनराइजर्स ने 226 रन ठोक दिए थे।

मैच के लिए दोनों टीमें तैयार

अगर मैच से पहले बारिश होती है और पिच को कवर से ढका जाता है तो सतह पर नमी आ सकती है। ऐसी स्थिति में अर्शदीप सिंह और ब्लेसिंग मुजराबानी जैसे तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है, जिससे बल्लेबाजों की राह मुश्किल हो जाएगी। दोनों टीमों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। केकेआर के लिए फिन एलन और रिंकू सिंह पर बड़ी जिम्मेदारी होगी, जबकि पंजाब के लिए मार्कस स्टोइनिस और मार्को यानसेन ऑलराउंड खेल दिखाएंगे।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

केकेआर: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलेन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी।

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जैवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशाक, युजवेंद्र चहल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+