KKR vs SRH, 21st May: आज के IPL में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

KKR vs SRH Pitch And Weather Report: मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के क्वालीफायर 1 में दो सर्वश्रेष्ठ टीमें एक-दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं। ये मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच आज, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। हाई-वोल्टेज एक्शन से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

इन दोनों टीमों ने इस सीज़न में आक्रामक बल्लेबाजी के साथ खेला है और उनके पास अच्छा गेंदबाजी अटैक भी है। ऐसे में इसके थ्रिलर होने की उम्मीद है। एक जीत फाइनल में जगह पक्की करने में मदद करेगी। इसलिए, दोनों टीमें इस खेल में अपना सब कुछ झोंक देंगी।

sunrisers hyderabad

केकेआर बनाम एसआरएच वेदर रिपोर्ट
अहमदाबाद में फिलहाल मौसम काफी गर्म है। मंगलवार शाम को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इसके आलावा ह्यूमिडिटी का स्तर 17 प्रतिशत और हवा की गति 13 किमी/घंटा होगी।

केकेआर बनाम एसआरएच पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों को मदद करती है। यहां एक हाई-स्कोरिंग प्लेऑफ मैच की उम्मीद कर सकते हैं, जिसमें तेज गेंदबाजों को डेथ ओवरों में कुछ विकेट मिलेंगे। यहां खेला गया आखिरी मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच था, जहां 11 विकेट के नुकसान पर कुल 427 रन बने थे।

ये भी पढ़ें- KKR vs SRH Dream11: आज के IPL में ड्रीम XI टीम से करोड़ों की कमाई का मौका, सिर्फ ये खिलाड़ी दिलाएंगे प्वाइंट्स

कोलकाता नाइट राइडर्स फुल स्क्वाड: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, मनीष पांडे। नितीश राणा, श्रीकर भरत, शेरफेन रदरफोर्ड, दुष्मंथा चमीरा, अंगकृष रघुवंशी, साकिब हुसैन, सुयश शर्मा, अल्लाह ग़ज़नफ़र, चेतन सकारिया।

सनराइजर्स हैदराबाद फुल स्क्वाड: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), शाहबाज़ अहमद, अब्दुल समद, सनवीर सिंह, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, विजयकांत व्यासकांत, टी नटराजन, उमरान मलिक, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, जयदेव उनादकट, मयंक अग्रवाल, एडेन मार्कराम, अनमोलप्रीत सिंह, उपेन्द्र यादव, मयंक मार्कंडेय, झटवेध सुब्रमण्यन, फजलहक फारूकी, मार्को जानसन, आकाश महाराज सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+