KKR vs SRH: डू ओर डाई मैच में कोलकाता ने जीता टॉस, खास प्लान के साथ उतरी है हैदराबाद

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 61वां मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां पर प्लेऑफ की रेस में शामिल सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हो रहा है। दोनों टीमों के लिये अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने के दरवाजे खुले हैं, लेकिन इस मैच का नतीजा किसी एक टीम के लिये आगे के रास्ते बंद करने का काम करेगा। जहां लगातार 4 मैचों में हार का सामना कर आ रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिये समीकरण थोड़े ज्यादा बेहतर नजर आते हैं, तो वहीं पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम एक हार के साथ पूरी तरह से बाहर हो जायेगी।

IPL 2022
Photo Credit: Twitter/IPL

ऐसे में दोनों ही टीमें जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेंगी। जहां पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को 52 रनों से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है तो वहीं पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आरसीबी के खिलाफ 67 रनों से हार का सामना किया है। मौजूदा लय को देखा जाये तो केकेआर की टीम मजबूत नजर आ रही है लेकिन पिच को देखते हुए सनराइजर्स हैदराबाद इस मैच में हार के सिलसिले को खत्म कर सकती है।

और पढ़ें: 'भरपेट खाये बिना सो जाता था पर मां को नहीं बताता था', संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुआ RR का गेंदबाज

पुणे के एमसीए मैदान की बात करें तो यहां पर इस पूरे सीजन ही ओस नहीं देखने को मिली है जिसके चलते टीमों को यहां पर रनों का बचाव करते हुए भी जीत हासिल हुई है। पिच को देखते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। अय्यर ने इस यह फैसला इस पिच के रिकॉर्ड को देखते हुए लिया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिये पैट कमिंस वापस लौट चुके हैं जिसके चलते उनकी टीम की रणनीति में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने इसे देखते हुए उमेश यादव की वापसी कराई है जो कि चोटिल होने की वजह से बाहर चल रहे थे। वहीं पर शेल्डन जैक्सन की जगह टीम में सैम बिलिंग्स की वापसी हुई है। वहीं पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने भी अपनी प्लेइंग 11 में 3 बदलाव किया है और टी नटराजन, वाशिंगटन सुंदर की वापसी कराई है तो वहीं पर फैजल फारूकी की जगह मार्को येंसन की वापसी हो रही है।

और पढ़ें: 'डगआउट से चिल्लाने का मतलब है कि टीम में..', कैफ ने बताया IPL 2022 में क्यों फ्लॉप हो रही है हैदराबाद

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11: अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (सी), नितीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, सैम बिलिंग्स (डब्ल्यू), उमेश यादव, टिम साउथी, वरुण चक्रवर्ती।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (सी), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन (डब्ल्यू), शशांक सिंह, वाशिंगटन सुंदर, मार्को जेन्सन, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+