मजदूर के बेटे को SRK ने लगाया गले, मां ने जेवर बेचकर दिलाए थे जूते, अब IPL चैंपियन बनने को तैयार बिहार का लाल

IPL 2024, KKR vs SRH, Final: श्रेयस अय्यर की कप्तानी और गौतम गंभीर की मेंटरशिप में कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन फाइनल तक का सफर तय किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स लीग मुकाबले में टॉप पर रही। प्वाइंट्स टेबल में नंबर एक की पोजीशन पर कोलकाता ने अपना सफर खत्म किया था। वहीं क्वालीफायर वन मुकाबले में हैदराबाद को हराकर टीम सीधे फाइनल में पहुंच गई थी।

केकेआर के पास बेहतरीन खिलाड़ी

कोलकाता नाइट राइडर्स की कोशिश अब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फाइनल मुकाबले को जीतने की होगी। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम हैदराबाद के खिलाफ फाइनल मुकाबले अपनी प्लेइंग इलेवन के साथ शायद ही कोई छेड़छाड़ करें। कोलकाता की टीम की मजबूत प्लेइंग इलेवन हैदराबाद के खिलाफ अपना दमखम दिखाना चाहेंगे।

Kolkata Knight Riders 1

बिना खेले बन जाएंगे चैंपियन

इस सीजन आईपीएल में बिहार के कई खिलाड़ी खेल रहे हैं। मुकेश कुमार से लेकर साकिब हुसैन तक आईपीएल में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। हालांकि बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले साकिब हुसैन को अभी तक कोलकाता की तरफ से खेलने का मौका नहीं मिला है। लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अगर इस साल खिताब जीतती है तो वह भी आईपीएल चैंपियन कहलाएंगे।

ऑक्शन में मिले थे इतने पैसे

बिहार के गोपालगंज से आने वाले साकिब हुसैन तेज गेंदबाज हैं और उन्हें केकेआर की टीम ने इस साल मिनी ऑक्शन में अपने साथ जोड़ा था। साकिब ने भले आईपीएल 2024 में एक भी मुकाबला ना खेल हो लेकिन घरेलू क्रिकेट में उन्होंने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। साकिब हुसैन को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 20 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था। साकिब के लिए यहां तक पहुंचाने का यह सफर कतई आसान नहीं था।

मां ने बेचे थे जेवर

बता दें कि साकिब के पिता मजदूरी करते किया करते थे। लेकिन बीमार होने के कारण उन्हें काम छोड़ना पड़ा। साकिब की शुरू से इच्छा से सेना में जाने की थी। वह आर्मी में जाना चाहते थे। लेकिन फिर किस्मत ने ऐसी पलटी मारी कि वह क्रिकेट की तरफ आ गए। तेज गेंदबाज बनने की ख्वाहिश रखने वाले साकिब के पास कभी जूते खरीदने के भी पैसे नहीं थे। क्रिकेट के मैदान पर जिन जूतों का इस्तेमाल किया जाता है उनकी कीमत 10 से 15000 रुपये होती है। साकिब का कहना था कि इतने महंगे जूते खरीदेंगे तो क्या खाएंगे? लेकिन मां की ममता ने बेटे के मन की बात समझी और अपने जेवर बेच कर बेटे को जूते के पैसे दिए।

शाहरुख ने लगाया था गले

बता दें कि साकिब भले ही कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से इस सीजन खेलते हुए नजर नहीं आए। लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव हैं। साकिब ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है। इसके अलावा साकिब को बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख से भी गले मिलते देखा जा सकता है। इन सभी तस्वीरों को शाकिब ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+