KKR vs GT Pitch and Weather: आईपीएल में आज गेंदबाज या बल्लेबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
KKR vs GT Pitch and Weather: आईपीएल में आज केकेआर और गुजरात टाइटंस के बीच जंग है। दोनों टीमों ने इस सीजन प्रदर्शन के हिसाब से गुजरात आगे नजर आती है। हालांकि अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली केकेआर किसी भी टीम को पराजित करने की क्षमता रखती है और घरेलू एडवांटेज भी है।
तालिका में सातवें स्थान पर काबिज केकेआर अपना प्रदर्शन सुधारने का प्रयास कर रही है। हालांकि अब समय आ गया है क्योंकि टूर्नामेंट आधा समाप्त हो गया है। यहाँ से आगे रहने वाली टीमों के प्लेऑफ़ की संभावना ज्यादा रहेगी। केकेआर इस रेस में पिछड़ना नहीं चाहेगी।

गुजरात की टीम संतुलित है और प्लेयर्स भी एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहे हैं, यही कारण है कि शुभमन गिल की कप्तानी वाली इस टीम ने तालिका में टॉप स्थान हासिल किया है। बटलर, साईं सुदर्शन अच्छी बैटिंग कर रहे हैं और गेंदबाज भी अपना काम कर रहे हैं।
KKR vs GT पिच रिपोर्ट
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए समान रूप से मददगार पिच होगी। पूर्वानुमानों के अनुसार कुल स्कोर 160 से 180 रन के बीच रहने की संभावना है, जिसमें धीमी गति के गेंदबाजों को विकेट से कुछ सहायता मिलने की उम्मीद है। शाम की ओस को देखते हुए, टॉस जीतने वाला कप्तान पहले फील्डिंग करना पसंद कर सकता है।
KKR vs GT वेदर अपडेट
तापमान को लेकर बात की जाए, तो शाम के समय मुकाबला होने के कारण गर्मी ज्यादा नहीं रहेगी और बारिश की संभावना भी एक प्रतिशत है। ऐसे में कहा जा सकता है कि इस मुकाबले में बारिश को लेकर परेशान होने जैसी कोई बात नज़र नहीं आती है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग एकादश
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (कीपर), शेरफेन रदरकफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, रशीद खान, रवीसिनिवासान साई
केकेआर: सुनील नारेन, क्विंटन डी कॉक (कीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, एनरिक नॉर्टजे, वैभव अरोरा, वरुन चक्रवर्ती।












Click it and Unblock the Notifications