'औरतबाजों को सपोर्ट करने वाले भी रेपिस्ट, बंगाली लड़की की इज्जत और जिंदगी कर दी बर्बाद'

Kolkata doctor rape murder case hasin Jahan: हसीन जहां ने कोलकाता डॉक्टर रेप और मर्डर केस को लेकर मोहम्मद शमी को निशाने पर ले लिया है। उन्होंने कहा कि मैं पीड़िता और उसके परिवार के लिए न्याय चाहती हूं। यह एक गंभीर मामला है जिसकी गहन जांच की जरूरत है। इस घटना पर बात करते हुए हसीन जहां ने मोहम्मद शमी को टारगेट पर लेने का काम किया है।

बंगाली लड़की की इज्जत और जिंदगी बर्बाद

बंगाली लड़की की इज्जत और जिंदगी बर्बाद करने वाले को कोलकाता बुलाकर सम्मानित करने वाले बंगाली लीडर रेप कांड जस्टिस्ट में शामिल होकर क्या बताना चाहते हैं कि बंगाली लोग बेवकूफ हैं। अल्लाह सब कुछ देख रहा है, औरतबाज़ों को सपोर्ट करने वाले भी बालात्कारी मानसिकता के हैं, बेटी आप सब की भी है याद रखना, वक़्त कुछ भी कर सकता है। मैंने सब्र और बर्दाश्त कर लिया है, जितने रेप और मर्डर हो रहे हैं उनके घरवालों को सब्र और बरदाश्त हो जाएगा।

hasin jahan 1

फूटा हसीन जहां का गुस्सा

लेकिन औरतबाज़ो, अपराधियों और बलात्कारियों को समर्थन करने वाली बलात्कारी मानसिकता के लोग जब तुम्हारी बेटियों पर ये जुल्म होते देखेंगे तब -ना होगी सब्र ना होगी बर्दाश्त। याद रखना मेरी बात। एक एक दिन कर 7 साल होने को है मेरी बर्दाश्त को, खूब समझती हूं क्या बीत रही होगी उन लोगों पर जिनकी बेटियों पर जुल्म हुआ है।

शमी को लेकर कही ये बात

जहान के अनुसार इस मामले में सात लोग शामिल हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इसमें सात लोग हैं जिनकी बारीकी से जांच की जानी चाहिए। इसी तरह हम न्याय सुनिश्चित कर सकते हैं। हसीन जहां ने अपने कैप्शन में बात करते हुए लिखा कि मुझे ऐसा लगता है कि आर जे कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को मेरे लीगल हस्बैंड शमी से अभी कांटेक्ट करना चाहिए। जैसे हमारे केस में शमी ने किया था। मीडिया के माफिया उमेश कुमार और मीडिया क्रिमिनल दीपक चौरसिया जैसे लोगों को हायर किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+