World Cup: कोहली ने बचा दिया पाकिस्तानी एक्ट्रेस का खर्चा, भारत की हार पर डेट के लिए जाने वाली थी ढाका

IND vs BAN: भारत के खिलाफ पाकिस्तानी टीम को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद हर फैन दुःखी हो गए थे। पाकिस्तान की एक एक्ट्रेस ने बांग्लादेश मैच को लेकर एक ऑफ़र सामने रखा था। इस हीरोइन ने भारत के खिलाफ बांग्लादेश की जीत के लिए एक ऑफ़र रखा था।

सेहर शिनवारी नाकाम एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कहा था कि अगले मैच में बंगाली बंधू हमारी हार का बदला लेंगे। अगर उनकी टीम भारतीय टीम को हराने में सफल रहती है तो मैं ढाका जाऊंगी और बंगाली लड़कों के साथ फिश डिनर की डेट के करुँगी।

virat and sehar shinwari

हालांकि अब बांग्लादेश की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में सेहर शिनवारी को निराशा हुई होगी। सबसे खास बात तो यह भी है कि शिनवारी का सपना पूरा नहीं हो पाया। हालांकि इस हार में शिनवारी को एक फायदा भी हुआ है। शिनवारी का खर्चा बच गया। उनका ढाका का टिकट और डिनर का खर्चा बच गया।

बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 256 रनों का स्कोर खड़ा किया। बांग्लादेश के लिए लिटन दास और तंजिद ने अर्धशतक जमाए। जवाबी पारी में खेलते हुए टीम इंडिया ने 3 विकेट पर 261 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। कोहली ने नाबाद शतक जमाया।

भारतीय टीम ने इस वर्ल्ड कप में लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है। इससे पहले भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और पाकिस्तान को पराजित किया था। टीम इंडिया के 8 अंक है और तालिका में न्यूजीलैंड के बाद दूसरे स्थान पर है। नेट रन रेट के आधार पर कीवी टीम आगे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+