कोहली अगले सीजन में कर सकते हैं RCB की कप्तानी, इस खिलाड़ी ने दी राय

नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 2022 संस्करण 26 मार्च से शुरू होने वाला है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) इस बार नए सिरे से मैदान पर उतरेगी, क्योंकि टीम विराट कोहली की कप्तानी में नहीं, बल्कि फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी में खेलेगी। डु प्लेसिस को मेगा नीलामी में 7 करोड़ की भारी राशि में खरीदा गया था। वह साउथ अफ्रीका के कप्तान के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान प्रभावशाली थे, उनसे उम्मीदें भी काफी अधिक हैं। हालांकि, उनकी उम्र 37 साल है, ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि वह आरसीबी के लंबे समय के कप्तान साबित नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें- IPL 2022: चेन्नई को बड़ा झटका, पहला मैच नहीं खेल सकेगा ये धुरंधर

कप्तान के रूप में किया जा सकता है बहाल

कप्तान के रूप में किया जा सकता है बहाल

इस बीच अनुभवी भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, जो इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व करेंगे, की भी यही राय है। हालांकि उन्होंने डू प्लेसिस की आरसीबी कप्तान के रूप में नियुक्ति को एक अच्छा निर्णय करार दिया, उनका मानना ​​है कि कोहली को अगले सीजन से कप्तान के रूप में बहाल किया जा सकता है।

यह साल उनके लिए एक ब्रेक की तरह होगा

यह साल उनके लिए एक ब्रेक की तरह होगा

अश्विन ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कहा, "फाफ डु प्लेसिस अपने आईपीएल करियर के अंत की ओर भी दिख रहे हैं। लेकिन हो सकता है, उनके पास दो-तीन साल बाकी हों। और फ्रेंचाइजी ने उन्हें कप्तान बनाया है, जो काफी अच्छा फैसला है। वह बहुत अनुभव लाता है और वास्तव में, फ्रेंचाइजी खुद मानती है कि हम उसकी कप्तानी के कौशल में एमएस धोनी के स्पर्श को देख सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि विराट कोहली पिछले कुछ सालों में एक कप्तान के रूप में काफी तनाव से गुजरे हैं, इसलिए यह साल उनके लिए एक ब्रेक की तरह होगा और वे अगले साल उन्हें कप्तान के रूप में नियुक्त कर सकते हैं, मेरा अनुमान है।" कोहली 2013 सीजन से आरसीबी की कप्तानी कर रहे थे।

ये है आरसीबी की नई टीम-

ये है आरसीबी की नई टीम-

विराट कोहली (15 करोड़), ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़), मोहम्मद सिराज (7 करोड़), सुयशस प्रभु देसाई (30 लाख), फाफ डुप्लेसी (7 करोड़), हर्षल पटेल (10.75 करोड़), वानिंदु हसरंगा (10.75 करोड़), दिनेश कार्तिक (5.50 करोड़), जोश हेजलवुड (7.75 करोड़), शहबाज अहमद (2.40 करोड़), अनुज रावत (4.80 करोड़), आकाशदीप (20 लाख), महिपाल लोमरोर (95 लाख), फिन एलन (80 लाख), शर्फेन फोडेन (1 करोड़), जेसन बेहरनडॉर्फ (75 लाख), चामा मिलिंद (25 लाख), अनिश्वर गौतम (20 लाख), कर्ण शर्मा (50 लाख), सिद्धार्थ कॉल (75 लाख), लवनिथ सिसोदिया (20 लाख) और डेविड विले (2 करोड़)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+