कोहली और केएल राहुल का वनडे रैंकिंग में धमाका, गिल और बाबर आज़म के बीच मामूली फासला
ICC ODI Rankings: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में वर्ल्ड कप मुकाबले में भारत के लिए विराट कोहली और केएल राहुल ने अच्छी बैटिंग की थी। दोनों खिलाड़ियों के बल्ले से रन आए थे और आईसीसी रैंकिंग में भी बदलाव हुआ है। राहुल और कोहली को रैंकिंग में खासा फायदा हुआ है।
विराट कोहली अब ताजा आईसीसी रैंकिंग में दो पायदान ऊपर आ गए हैं। कोहली का सातवाँ स्थान है। केएल राहुल की रैंकिंग में भी बदलाव आया है। उन्होंने टॉप 20 में स्थान हासिल कर लिया है। राहुल अब 17वें नम्बर पर आ गए हैं। यहाँ तक आने के लिए उन्होंने 15 स्थानों की छलांग लगा दी।

भारतीय टीम के स्टार ओपनर शुभमन गिल डेंगू की वजह से नहीं खेले थे लेकिन उनकी रैंकिंग में परिवर्तन नहीं आया है लेकिन पाकिस्तान के बाबर आज़म के पॉइंट्स पर काफी असर पड़ा है। बाबर आज़म 835 पॉइंट्स के साथ नम्बर एक पर हैं और गिल के 830 पॉइंट्स हैं। अगर एक मैच में बाबर आज़म और फ्लॉप रहते हैं, तो गिल टॉप पर आ सकते हैं।
टॉप दस बल्लेबाजों में भारत के दो ही नाम शामिल हैं। टीमों की रैंकिंग में भारतीय टीम का टॉप स्थान बरकरार है। दूसरे स्थान पर पाकिस्तानी टीम है। हालांकि भारत और पाकिस्तान के बीच महज एक रेटिंग पॉइंट का फासला है। भारत के 116 और पाकिस्तान के 115 अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया के पास 112 रेटिंग पॉइंट्स हैं। कंगारू तीसरे स्थान पर हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में विराट कोहली ने 85 रनों की शानदार पारी खेली थी। केएल राहुल ने भी उनके साथ टिककर शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था। केएल राहुल अंत तक क्रीज पर बने रहे और 97 रनों की नाबाद पारी खेली। वह टीम इंडिया को जीत दिलाकर लौटे। अभी वर्ल्ड कप पूरा सामने है। रैंकिंग में बदलाव समय-समय पर होता दिख रहा है। कुछ चौंकाने वाली चीजें भी हो सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications