IPL 2024 Retention: जानें कब और कहां होगा आईपीएल रिटेंशन? हार्दिक पांड्या पर आ सकता है बड़ा अपडेट
IPL 2024 Retention: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की 10 फ्रेंचाइजियों के लिए रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट की घोषणा करने की समय सीमा रविवार यानी आज 26 नवंबर को समाप्त हो रही है, और आज ही ट्रेड विंडो भी बंद हो रही है, अपनी रिटेंशन लिस्ट की घोषणा करने के बाद, टीमें नीलामी के लिए विस्तृत योजना बनाना शुरू कर देंगी, जो 19 दिसंबर को दुबई में आयोजित की जाएगी।
रिटेंशन की समय सीमा से पहले, रोमारियो शेफर्ड को उनकी मौजूदा फीस 50 लाख रुपए पर लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) से मुंबई इंडियंस (MI) में खरीद लिया गया था। इसके अलावा एलएसजी ने बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल के स्थान पर तेज गेंदबाज अवेश खान को राजस्थान (RR) को सौंप दिया। इसके अलावा, ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) में शामिल किया गया, जबकि मयंक डागर SRH से आरसीबी में गए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 सीजन के लिए गुजरात टाइटंस (GT) से मुंबई इंडियंस (MI) में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन इसे लेकर दोनों फ्रेंचाइजी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
आईपीएल 2024 रिटेंशन का लाइव टेलीकास्ट
आईपीएल 2024 रिटेंशन पर स्टार स्पोर्ट्स का एक विशेष शो होगा। लाइव कार्यक्रम का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी पर भारतीय समयानुसार शाम 4 बजे से 6 बजे तक किया जाएगा। स्टार स्पोर्ट्स इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट ने इसकी पुष्टि की।
आईपीएल 2024 रिटेंशन लाइव स्ट्रीमिंग
आईपीएल 2024 रिटेंशन की लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, डिजिटल ब्रॉडकास्टर JioCinema भी शाम 4 बजे IST से एक विशेष शो की मेजबानी करेगा, लेकिन इसके विवरण की पुष्टि नहीं की जा सकती है।
आईपीएल 2024 की नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में होगी
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में होगी। यह पहली बार है कि आकर्षक टी20 लीग की नीलामी विदेश में आयोजित की जाएगी। आगामी आईपीएल सीजन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी टीमों को मजबूत करने पर ध्यान देंगी।












Click it and Unblock the Notifications