WTC इतिहास में किसके नाम है सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड, टॉप 5 में भारत का एकमात्र बल्लेबाज
India vs West Indies: वेस्टइंडीज के खिलाफ डोमिनिका टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का लंबे समय के बाद शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। इस दौरान पहले टेस्ट में रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर का 10वां टेस्ट शतक पूरा किया। आइए जानते हैं कि WTC इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में कौन-कौन शामिल है।
डब्ल्यूटीसी में जो रूट के नाम सबसे ज्यादा शतक
डब्ल्यूटीसी (WTC) इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में पहला नाम इंग्लैंड के जो रूट (Joe Root) का है। रूट के नाम कुल 12 शतक हैं। उन्होंने अब तक 133 टेस्ट में खेले हैं, जहां 50.16 के औसत से 11236 रन बनाए हैं।

मार्नस लाबुशेन
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) का नाम है। लाबुशेन के नाम कुल 10 शतक हैं। लाबुशेन ने अब तक कुल 41 टेस्ट मैच खेले हैं, जहां उन्होंने 53.81 के औसत से कुल 3605 रन बनाए हैं।
स्टीव स्मिथ
डब्ल्यूटीसी (WTC) इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरा नाम ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ का है। स्मिथ के नाम कुल 9 शतक है।
बाबर आजम
इस लिस्ट में चौथे स्थान पर पाकिस्तान के बाबर आजम का नाम है। बाबर आजम के नाम कुल 8 शतक हैं। बाबर आजम ने अब तक कुल 48 टेस्ट मैच खेले हैं, जहां उन्होंने 48.17 के औसत से कुल 3709 रन बनाए हैं।
रोहित शर्मा
पांच खिलाड़ियों की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर दो अन्य खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा का नाम है। रोहित शर्मा 7 शतकों के साथ 5वें स्थान पर हैं। रोहित शर्मा ने अब तक कुल 51 टेस्ट मैच खेले हैं, जहां उन्होंने 45.97 के औसत से कुल 3540 रन बनाए हैं। इस दौरान रोहित शऱ्मा का बेस्ट स्कोर 212 रन रहा है।












Click it and Unblock the Notifications