Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Asia Cup 2023 के शेड्यूल को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब-कब होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत

Asia Cup 2023 Schedule: एशिया कप 2023 के शेड्यूल को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। उम्‍मीद जताई जा रही है कि 19 जुलाई को इसके कार्यक्रम का ऐलान कर दिया जाएगा। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

पीसीबी के हाईब्रिड मॉडल (Hybrid model) के तहत खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के चार मैच पाकिस्‍तान (Pakistan) में खेले जाएंगे, जबकि अन्य 9 मुकाबले श्रीलंका (Sri Lanka) में आयोजित होने हैं।

asia cup

19 जुलाई को जारी हो सकता है एशिया कप का शेड्यूल
दरअसल, एक रिपोर्ट के अनुसार, एशिया कप 2023 का शेड्यूल 19 या 21 जुलाई को जारी किया जा सकता है। टूर्नामेंट के शुरुआती चार मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे, जबकि अन्य मैच श्रीलंका में होंगे। हालांकि, भारत के सभी मुकाबले श्रीलंका में ही खेले जाएंगे।

भारत और पाकिस्तान के बीच हो सकते हैं तीन मुकाबले
एशिया कप (Asia Cup 2023) 31 अगस्त से 17 सितंबर तक खेला जाएगा। भारत-पाकिस्तान (india vs pakistan match) की टीमें इस टूर्नामेंट में आमने-सामने होंगी। इस दौरान दोनों दोनों टीमों के बीच फैंस को जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी।

फाइनल में तीसरी बार हो सकती है भिड़ंत
इस टूर्नामेंट में इंडिया और पाकिस्तान के बीच कम से कम दो बार मुकाबला होना है, और अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंचती हैं तो 17 सितंबर को दोनों के बीच तीसरी बार हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है।

दांबुला में होगा भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना
रिपोर्ट्स के अनुसार, टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान (india vs pakistan match) के दो मैच दांबुला (Dambulla) में खेले जा सकते हैं।टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल भाग लेंगे। 2023 संस्करण में दो समूह होंगे, प्रत्येक समूह से दो टीमें सुपर फोर चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी। सुपर फ़ोर चरण की टॉप दो टीमें फ़ाइनल में आमने-सामने होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+