Asia Cup में किसके नाम है सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड, जानें टॉप-5 खिलाड़ियों के नाम

Asia Cup 2023: एशिया कप के 16वें संस्करण की संयुक्त मेजबानी करने के लिए पाकिस्तान और श्रीलंका तैयार हैं। टूर्नामेंट का आगाज 30 अगस्त से होने जा रहा है, जिसका फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। प्रतिष्ठित कॉन्टिनेंटल कप का पहला मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच होगा। आइए इस महासंग्राम से पहले जानते हैं कि टूर्नामेंट में किसके नाम है सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड।

सनथ जयसूर्या के नाम है सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड
एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के सनथ जयसूर्या (Sanath Jayasuriya) के नाम है। जयसूर्या ने 25 मैचों में 6 शतक लगाए हैं और 102.52 की स्ट्राइक रेट से 1220 रन बनाए हैं।

शतक की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं कुमार संगकारा
कुमार संगकारा 4 शतकों के साथ इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर विराजमान हैं, दरअसल, जयसूर्या के टीम के ही साथी और श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा एशिया कप में चार शतक जड़ चुके हैं। संगकारा ने 24 मैचों में 84.51 के स्ट्राइक रेट से 4 शतक लगाए हैं।

virat kohli

एशिया कप में विराट कोहली के नाम तीन शतक
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में तीन शतक लगाए हैं। 2012 संस्करण में पाकिस्तान के खिलाफ उनके 183 रन एशिया कप में हाईएस्ट व्यक्तिगत स्कोर है। कोहली ने 11 मैचों में 97.14 के स्ट्राइक रेट से 3 शतक लगाए हैं।

शोएब मलिक ने 17 मैचों में लगाए 3 शतक
पाकिस्तान के शोएब मलिक एशिया कप में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में खेले गए 17 मैचों में 3 शतक बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 143 रन 2004 में कोलंबो में भारत के खिलाफ था।

दो शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में सचिन तेंदुलकर का भी नाम
एशिया कप में दो शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सात प्लेयर्स के नाम शामिल हैं। इसमें पहले नाम लाहिरू थिरिमाने का है, इसके बाद शिखर धवन, सुरेश रैना, यूनिस खान, मुश्फिकुर रहीम, शाहिद अफरीदी और सचिन तेंदुलकर ने एशिया कप में 2-2 शतक लगाए हैं। सचिन का दूसरा शतक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका 100वां शतक था। धवन ने अपने दोनों शतक एशिया कप के 2018 संस्करण में बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+