Year Ender 2024: इस साल कई धुरंधरों ने क्रिकेट को कहा अलविदा, लिस्ट में भारत के दो विस्फोटक बल्लेबाज भी शामिल
Year Ender 2024: वर्ल्ड क्रिकेट के कई बड़े नामों ने 2024 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत कर दिया। कुछ ने एक स्पेसिफिक फॉर्मेट से संन्यास लेने का फैसला किया, तो कई ने सभी फॉर्मेट में अपने क्रिकेटिंग करियर को समाप्त कर दिया। आइए एक नजर डालते हैं उन क्रिकेटर्स पर जिन्होंने इस साल क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला लिया।
भारत के तीन धुरंधरों ने T20I से लिया सन्यास
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्राप्त करते हुए विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की। रोहित शर्मा ने भी विश्व कप 2024 में भारत को खिताब दिलाने के बाद घोषणा की कि वह टी20 आई से संन्यास ले रहे हैं। इसके अलावा भारत के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी 2024 टी20 विश्व कप जीतने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप से संन्यास ले लिया।

दक्षिण अफ्रीका के दो दिग्गजों ने लिया संन्यास
दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर ने जनवरी 2024 में केपटाउन के न्यूलैंड्स में भारत के खिलाफ नए साल का टेस्ट खेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हो गए। दक्षिण अफ्रीका के ही विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन ने अपना ध्यान पूरी तरह से सीमित ओवरों के क्रिकेट पर केंद्रित करने के लिए 2024 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया।
डेविड वार्नर ने सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वार्नर (सभी फॉर्मेट) ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान के खिलाफ नए साल का टेस्ट खेलने के बाद क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया।
दिनेश कार्तिक ने सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास
भारतीय स्टार क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने आईपीएल समेत खेल के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। 39 वर्षीय कार्तिक ने जून 2024 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की पुष्टि की है।
इन खिलाड़ियों ने भी क्रिकेट को कहा अलविदा
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया। इसके अलावा इंग्लैंड के ही ऑलराउंडर मोईन अली, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वैगनर और टीम साउदी ने भी इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।
ये भी पढ़िए- Year Ender 2024: इस साल आईपीएल 2024 में टूटे कई रिकॉर्ड, KKR ने 10 साल बाद अपने नाम किया खिताब
पाकिस्तान के तीन खिलाड़ियों ने लिया संन्यास
पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उनका यह फैसला ऑलराउंडर इमाद वसीम और तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के भी संन्यास लेने के कुछ समय बाद आया है। इस फैसले के साथ ही वह 36 घंटे के अंदर संन्यास लेने वाले तीसरे पाकिस्तानी क्रिकेटर बन गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications