इस भारतीय गेंदबाज ने जीता है सबसे अधिक 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का अवॉर्ड, फिर भी एशिया कप से बाहर

Jasprit Burmah, Player Of The Series awards: जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने 2-0 से टी-20 सीरीज पर कब्जा जमा लिया। आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच के दौरान पहले ही ओवर में कप्तान जसप्रीत बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए दो विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की। जसप्रीत बुमराह ने इस प्रदर्शन के साथ ही अपनी फॉर्म का संकेत भी दे दिया।

मिला प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड: इस सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करने के कारण जसप्रीत बुमराह को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का अवॉर्ड भी दिया गया। बतौर कप्तान टी-20 सीरीज में भारत की ओर से 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का अवॉर्ड जीतने वाले जसप्रीत बुमराह पांचवें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। बुमराह से पहले सुरेश रैना, विराट कोहली, रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या ये बड़ी उपलब्धि हासिल करने में सफल रहे हैं।

indian player 1

इस गेंदबाज ने जीता है सबसे अधिक खिताब: भारत के लिए टी-20 फॉर्मेट में तेज गेंदबाजों के 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' जीतने के मामले में भुवनेश्वर कुमार नंबर वन पर हैं। भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए सबसे अधिक तीन बार इस अवॉर्ड को अपने नाम किया है। भुवनेश्वर कुमार ने टी-20 फॉर्मेट में लंबे समय के लिए भारतीय टीम की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करने में कामयाबी हासिल की है।

एशिया कप से बाहर: भुवनेश्वर कुमार शुरुआती ओवरों में अपने स्विंग के दम पर कई विकेट चटकाने का काम किया है। भुवनेश्वर कुमार को 30 अगस्त से शुरू होने जा रही एसिया कप की टीम के लिए नहीं चुना गया है। भारतीय तेज गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा को जगह दी गई है। ऐसे में टीम में भुवनेश्वर कुमार के लिए जगह नहीं बन पाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+