Virat Kohli के बाद कौन संभालेगा टीम इंडिया के लिए नंबर-3 की जगह? 2027 वर्ल्ड कप से पहले हो जाएगा फैसला!
who can replace Virat Kohli: विराट कोहली ने टेस्ट और टी-20 क्रिकेट से संन्यास लेकर अब सिर्फ वनडे पर ध्यान देने का फैसला किया है। 36 साल की उम्र में भी उनका वनडे प्रदर्शन बेहतरीन है। पिछले दो सालों में उन्होंने वर्ल्ड कप में धुआंधार रन बनाए और चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती। बावजूद इसके ऐसी खबरें आ रही हैं कि टीम मैनेजमेंट और कोच गौतम गंभीर 2027 वर्ल्ड कप को देखते हुए एक नई और युवा टीम बनाने पर विचार कर रहे हैं।
खतरे में कोहली का वनडे भविष्य (who can replace Virat Kohli)
ऐसे में कोहली का भविष्य वनडे टीम में भी खतरे में पड़ सकता है। अगर BCCI कोहली को नंबर-3 से हटाने का फैसला करता है, तो टीम के पास कुछ ऐसे मजबूत विकल्प मौजूद हैं। ये वो खिलाड़ी हैं जो आने वाले समय में भारतीय टीम के लिए वनडे में नंबर तीन पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं इन खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर...

तिलक वर्मा
तिलक वर्मा लंबे समय से वनडे टीम में हैं, लेकिन अब तक प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए हैं। साल 2023 वर्ल्ड कप से पहले उन्हें टीम में शामिल किए जाने की चर्चा थी, मगर मौका नहीं मिला। तिलक बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और भारत की मिडिल ऑर्डर में लंबे समय से लेफ्ट-हैंडर की कमी महसूस होती रही है। उनका लिस्ट-ए औसत 52 से ज्यादा है और घरेलू वनडे में हाल में उन्होंने शानदार फॉर्म दिखाई है।
साई सुदर्शन
तकनीकी रूप से बेहद मजबूत और निरंतर रन बनाने वाले साई सुदर्शन वनडे फॉर्मेट के लिए एकदम फिट खिलाड़ी हैं। उनका लिस्ट-ए औसत 60.69 है, जो उनकी स्थिरता का सबूत है। 2025 आईपीएल में उन्होंने तेज स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए और ऑरेंज कैप जीती। सुदर्शन तेज और स्पिन, दोनों के खिलाफ सहज नजर आते हैं और भविष्य में भारत के वनडे बैटिंग लाइन-अप के अहम हिस्सा बन सकते हैं।
श्रेयस अय्यर
वनडे फॉर्मेट में भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक, श्रेयस अय्यर नंबर-3 पर जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 2023 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में उनका योगदान अहम रहा। उन्होंने तेज गेंदबाजी के खिलाफ अपने खेल में सुधार किया है और स्पिन पर तो पहले से ही मजबूत हैं। अगर कोहली टीम में नहीं होते हैं तो अय्यर की जिम्मेदारी और बढ़ जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications