केएल राहुल ने 176 रन ठोक उड़ाया गर्दा, ऑस्ट्रेलिया के जबड़े से छीनकर ले गए मैच, भारत की चमत्कारिक जीत
INDA vs AUSA: केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया 'ए' टीम को अकेले ही औकात दिखा दी। दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच में केएल राहुल ने टीम इंडिया की दूसरी पारी में जमकर बैटिंग की और धमाका कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबला खुद के पक्ष में मान लिया था लेकिन राहुल रास्ते में रोड़ा बन गए।
भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने 412 रनों का लक्ष्य दिया था। चौथी पारी में इन रनों को बना पाना आसान काम तो नहीं था। राहुल ने अपने कौशल और अनुभव का पूरा फायदा उठाते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम का धुआं निकालने का काम किया और तेजी से रन बनाए।

राहुल और सुदर्शन का धमाल
भारतीय टीम ने 92 ओवर के अंदर ही 5 विकेट पर 413 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। राहुल शतक जड़ने के बाद नियमित खेलते रहे और 176 रनों की नाबाद पारी खेलकर आए उनके अलावा साई सुदर्शन ने भी 100 रनों की धाकड़ पारी खेली। बाद में ध्रुव जुरेल ने भी अपना बल्ला चलाया और 56 रनों की पारी खेली।
टीम इंडिया के लिए यह जीत इसलिए खास रही, क्योंकि पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया के पास एक बड़ी बढ़त थी, यहां से जीत दर्ज कर पाना मुश्किल ही था और मैच पूरी तरह सर कंगारुओं के पक्ष में झुका हुआ था लेकिन केएल राहुल हार मानने के लिए तैयार ही नहीं थे।
ऑस्ट्रेलिया 'ए' ने अपनी पहली पारी में खेलते हुए 420 रनों क स्कोर बनाया था। इसके बाद भारत 'ए' की पारी बिखर गई। भारत ने अपनी पहली पारी में महज 193 रन बनाए। यहां ऑस्ट्रेलिया ने 226 रनों की बढ़त हासिल करते हुए इस मुकाबले के ऊपर पकड़ मजबूत कर ली।
केएल राहुल ने उड़ाया गर्दा
दूसरी पारी में भारत ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित करने का काम करते हुए ऑस्ट्रेलिया को महज 185 पर आउट कर दिया, इसके बाद भी उनकी कुल बढ़त 411 रन थी और भारत के लिए जीत मुश्किल थी। राहुल ने 16 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 210 गेंदों में नाबाद 176 रन बनाकर धमाल कर दिया। ऑस्ट्रेलिया को इससे हैरानी भी हुई होगी।
जुरेल ने भी अपना अंदाज तूफानी रखा, वह 66 गेंदों में 56 रनों की पारी खेलकर गए। इस तरह भरत ने 4 से ऊपर के औसत से रन बनाते हुए ऑस्ट्रेलिया को एक मुश्किल चेज के सामने भी 5 विकेट से पराजित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications