इन चार भारतीय खिलाड़ियों का वर्ल्ड कप टीम से कटेगा पत्ता! केएल राहुल का भी खेलना मुश्किल

T20 World Cup squad 2024 News: 1 जून से होने वाली टी-20 वर्ल्ड कप के लिए सभी देशों को 1 मई तक अपने खिलाड़ियों का ऐलान करना है। न्यूजीलैंड की टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। वहीं भारतीय टीम भी जल्द ही टीम का ऐलान कर सकती है।

चार बड़े खिलाड़ी होंगे बाहर

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ ने बीसीसीआई चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के साथ एक मीटिंग की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस मीटिंग में कप्तान रोहित शर्मा ने कुछ बड़े फैसले कर लिए हैं। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में चार बड़े भारतीय खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जाना लगभग तय माना जा रहा है।

KL Rahul 1

केएल राहुल का खेलना मुश्किल

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान केएल राहुल टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे। काफी सोच विचार करने के बाद बात भी केएल राहुल के लिए टीम में जगह नहीं बन पा रही है। दूसरी तरफ सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का भी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चुना जाना काफी मुश्किल दिखाई पड़ रहा है।

इन खिलाड़ियों का चयन होना तय

भारतीय टीम के अनुभवभी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को भी टी-20 वर्ल्ड कप की टीम से बाहर रखा जा सकता है। जबकि रवि बिश्नोई भी इस टीम का हिस्सा नहीं होंगे। टीम में होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में कप्तान रोहित शर्मा के अलावा यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव लगभग तय माने जा रहे हैं।

दो खिलाड़ियों का चुना जाना तय

वीकेटकीपर की दावेदारी के लिए राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन का नाम सबसे आगे है। संजू सैमसन के अलावा ऋषभ पंत दूसरे विकल्प हो सकते हैं। ऑलराउंडर को लेकर अभी तक कोई भी जानकारी हासिल नहीं हो सकी है। हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे और रविंद्र जडेजा में से कोई दो खिलाड़ी वर्ल्ड कप के लिए टीम में चुने जा सकते हैं।
तेज गेंदबाजों की बात करें तो जसप्रीत बुमराह का चुना जाना लगभग तय है। जसप्रीत बुमराह के अलावा मोहम्मद सिराज भी इस टीम में अपनी जगह बना सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+