केएल राहुल को वर्ल्ड कप टीम से बाहर करने पर उठी बॉलीवुड से आवाज, जानिए कौन आगे आया
KL Rahul: आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा आज कर दी गई। टीम में कुछ बड़े नामों को जगह नहीं मिल पाई। केएल राहुल भी उनमें से एक हैं। राहुल को मुख्य टीम और रिजर्व दोनों में ही जगह नहीं मिली। शुभमन गिल और रिंकू सिंह को रिजर्व खिलाड़ियों में लिया गया है।
हार्दिक पांड्या को टीम में उपकप्तान के तौर पर लाया गया है। विकेटकीपर बल्लेबाजों की दौड़ में केएल राहुल थे लेकिन दो अन्य खिलाड़ी उनके ऊपर भारी पड़े। संजू सैमसन और ऋषभ पन्त को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज टीम में शामिल कर लिया गया।

टीम में जगह नहीं मिलने पर केएल राहुल की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया लेकिन बॉलीवुड से उनके लिए आवाज उठी है। बॉलीवुड हीरो रितेश देशमुख ने केएल राहुल के लिए आवाज उठाई और एक्स पर एक पोस्ट भी कर दिया। उन्होंने लिखा कि केएल राहुल को टीम में होना चाहिए था।
रितेश के पोस्ट का समर्थन राहुल के फैन्स ने भी किया। इसके बाद फैन्स से राहुल को सहानुभूति मिली। फैन्स ने राहुल को मजबूत रहने की सलाह दी। केएल राहुल इस समय आईपीएल में लखनऊ सुपर जायन्ट्स के कप्तान हैं और इस सीजन आईपीएल में उनके बल्ले से प्रदर्शन ठीक ही रहा है।
भारतीय टीम में रिंकू सिंह को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर जगह मिली है और वह टीम इंडिया में आने के हकदार थे लेकिन शिवम दुबे और पांड्या दोनों के होने पर उनका पत्ता कट गया। रिंकू सिंह ने टी20 इंटरनेशनल में 176 से भी ज्यादा के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications