राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार के बाद केएल राहुल ने बताई वजह
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में हार के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने कहा कि मुझे लगता है कि हम 20 रन पीछे रह गए। हमे अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी। मेरे और हुडा के बीच जो साझेदारी हुई वह अच्छी थी। जो बल्लेबाज सेट हो जाता है उसे बड़ा स्कोर करना चाहिए।
50-60 रन बनाने वाले बल्लेबाज को 100 रन के आंकड़े को देखना चाहिए। 15 ओवर के बाद हमारा स्कोर 150 रन के करीब था, हमे आसानी से इसे बड़ा स्कोर करना चाहिए था। मुझे लगता है कि अब यह साफ हो गया है कि जो टीम ज्यादा छक्के मारती है वो मैचो को जीतती है।

केएल राहुल ने कहा कि हम भी छक्के मारने की कोशिश करते हैं लेकिन शुरुआती दौर में दो विकेट गिरने के बाद हमे अपनी सोच को बदलना पड़ा। अगर हुड्डा ने 20 रन स्कोर में और जोड़े होते तो हमारा स्कोर 220 रन के पास होता।
फिर मैच की स्थिति अलग होती। हम मैच में 20 रन पीछे रह गए। हम देख रहे हैं कि हम मैच अब अहम होता जा रहा है। गेंदबाजों को थोडी राहत मिलनी चाहिए क्योंकि उनकी काफी पिटाई हो रही है। हर किसी को बड़े शॉट अच्छे लगते हैं, पार्क के चारो तरफ शॉट सभी को अच्छे लगते हैं।
बता दें कि मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने 196 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक सिर्फ 8 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। लेकिन कप्तान केएल राहुल ने जबरदस्त पारी खेलते हुए 76 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके साथ ही दीपक हुडा ने 50 रनों की पारी खेली। अहम बात है कि लखनऊ की ओर से पूरी पारी में सिर्फ 2 छक्के लगे।
वहीं राजस्थान की बल्लेबाजी की बात करें तो यशस्वी जायसवाल और जॉस बटलर ने टीम को अच्छी शुरुआत दी और 6 ओवर के भीतर ही 60 रन जोड़ डाले। जबकि कप्तान यशस्वी जायसवाल ने 71 रनों की बेहतरीन नाबाद पारी खेली।
राजस्थान की ओर से कु 9 छक्के लगे। राजस्थान की टीम ने 19वे ओवर में ही मैच को 7 विकेट से जीत लिया था। हालांकि हार के बाद भी लखनऊ की टीम अंक तालिका में चौथे नंबर पर काबिज है।












Click it and Unblock the Notifications