IND vs ENG: केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से बाहर, टीम इंडिया में नया खिलाड़ी शामिल
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल चोट के कारण दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेले थे। अब ताजा खबर के अनुसार केएल राहुल तीसरे टेस्ट में भी नहीं खेलेंगे।
अंतिम तीन टेस्ट मैचों की घोषणा में एक कंडीशन थी कि केएल राहुल और रविन्द्र जडेजा फिट होने पर ही खेलेंगे। केएल राहुल पूरी तरह फिट नहीं हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार राहुल फिट नहीं हैं इस वजह से तीसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं।

केएल राहुल की जगह टीम में देवदत्त पदीक्कल होंगे। रणजी ट्रॉफी में अपने हालिया मुकाबले में देवदत्त ने 151 रनों की पारी खेली थी और अच्छी फॉर्म से गुजर रहे हैं। रणजी में गोवा और पंजाब के लिए शतक जड़ने वाले पडीक्कल ने इंडिया ए के लिए भी धाकड़ बैटिंग की। उन्होंने एक शतक और एक फिफ्टी जड़ी।
गौरतलब है कि केएल राहुल फ़िलहाल नेशनल क्रिकेट एकेडमी में हैं। वह पूरी तरह से ठीक होने के लिए वहां गए हैं। टीम इंडिया के साथ वह राजकोट नहीं गए हैं। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि राहुल चौथे टेस्ट तक फिट हो जाएंगे। रविन्द्र जडेजा को अगले टेस्ट मैच में खेलने की अनुमति मेडिकल टीम से मिल गई है। अगला टेस्ट 15 फरवरी से खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications