Delhi Capitals को बड़ा झटका, केएल राहुल इतने मैचों से होंगे बाहर? सामने आई बड़ी वजह
Delhi Capitals, KL Rahul: स्टार भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुछ मैच मिस करने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक केएल राहुल मार्च के अंत में पिता बन सकते हैं। ऐसे में अपने बच्चे के जन्म के समय अपनी पत्नी के साथ रहने के लिए वह निर्धारित तारीख के आधार पर एक या दो आईपीएल मैच मिस कर सकते हैं।
केएल राहुल को दिल्ली ने 14 करोड़ में खरीदा था (Delhi Capitals, KL Rahul)
आईपीएल में अब तक केएल राहुल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल चुके हैं। राहुल को आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रुपये में साइन किया था। दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने के बाद केएल राहुल ने खुशी का इजहार करते हुए ट्रॉफी जीतने की ख्वाहिश जताई थी।

अब तक इतनी टीमों के लिए खेल चुके हैं राहुल
यह पांचवीं फ्रेंचाइजी होगी जिसके लिए केएल राहुल आईपीएल में खेलेंगे। उन्होंने 2013 में आरसीबी के लिए खेलते हुए अपना आईपीएल डेब्यू किया और इसके बाद 2014 और 2015 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले। 2016 में वे आरसीबी सेटअप में वापस आ गए। इसके बाद कर्नाटक के इस खिलाड़ी ने 2018 से 2021 तक पंजाब किंग्स और 2022 से 2024 तक लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए खेला।
चार बार प्लेऑफ में पहुंच चुके हैं राहुल
केएल राहुल चार बार प्लेऑफ में पहुंचे हैं, लेकिन खिताब जीतने में असफल रहे हैं और साल 2024 में एलएसजी के प्रमुख रन स्कोरर होने के बावजूद उन्हें आश्चर्यजनक रूप से रिलीज कर दिया गया। उन्होंने टूर्नामेंट में 132 मैच खेले हैं और 45.46 की औसत से 4683 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 134.60 है। केएल राहुल अब दिल्ली के लिए अपना दमखम दिखाना चाहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications