शादी के बाद केएल राहुल ने शुरू की प्रैक्टिस, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में दांव पर है प्रतिष्ठा- VIDEO

अथिया से शादी के बाद राहुल के आगे काफी बिजी शेड्यूल है क्योंकि भले ही ये टेस्ट सीरीज 9 फरवरी से शुरू होनी हैं लेकिन इसकी रेड बॉल क्रिकेट में ढलने की तैयारियों को अभी से अंजाम देना होगा।

KL Rahul

भारत के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद अपनी छुट्टियों से वापस लौट आए हैं। भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नौ फरवरी से शुरू होने वाली बहुप्रतीक्षित बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलनी है जिसके लिए सभी सीनियरों को बुलाया गया है। राहुल से भारतीय टीम के लिए अहम भूमिका निभाने की उम्मीदें हैं। ये हाई-प्रोफाइस सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है जो डब्ल्यूटीसी फाइनलिस्ट तय करने में महत्वपूर्ण होगी। फाइनल में एक टीम ऑस्ट्रेलिया पहले ही लगभग पक्की है। लेकिन भारत को लगातार दूसरे डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए कम से कम 2-1 के अंतर से सीरीज जीतने की जरूरत है।

ट्विटर पर वायरल हो रहे एक वीडियो में केएल राहुल को बांद्रा में MIG CC के नेट्स में बल्लेबाजी करते देखा जा सकता है। बीसीसीआई ने टीम के खिलाड़ियों के लिए नागपुर में सेशन रखा है जहां पर पहला टेस्ट मैच होने जा रहा है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी राहुल के लिए करियर के लिए भी अहम है क्योंकि वे खराब दौर से जूझ रहे थे और उनका आलोचनाएं भी तेज हो गई थी लेकिन उनकी क्लास और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने के अनुभव को देखते हुए, वह रोहित शर्मा के साथ पसंदीदा सलामी बल्लेबाज हो सकते हैं। हालांकि शुभमन गिल भी आला फॉर्म में नजर आ रहे हैं।

राहुल की सबसे खास बात ये है कि वे ऑल-फॉर्मेट बल्लेबाज हैं। आज के समय में ऑल फॉर्मेट खेलने वाला भले ही एक गेंदबाज हो या बल्लेबाज उसकी अहमियत किसी टॉप ऑलराउंडर से कम नहीं होती। लेकिन राहुल के टेस्ट नंबर में सुधार की बहुत गुंजाइश है क्योकि वे 35.37 के औसत में सुधार करना चाहेंगे।

भारतीय टीम इस सीरीज के लिए पहले मुंबई में एकजुट होगी और फिर राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में नागपुर के विदर्भ ग्राउंड में ट्रेनिंग करेगी। बताया जा रहा है टीम पहले टेस्ट से पूर्व पांच सेशन करेगी जिसमें दो उस विकेट पर होंगे जहां पर पहला टेस्ट खेला जाना है। नागुपर में ट्रेनिंग से पहले खिलाड़ी मुंबई में इकट्ठा होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+