IND vs NZ: केएल राहुल के नाम है ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड, जानने के बाद आप भी पकड़ लेंगे माथा
IND vs NZ: भारतीय टीम दूसरे टेस्ट मैच के लिए पुणे पहुँच गई है और सीरीज में बराबरी करने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगी। न्यूजीलैंड ने बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम को बुरी तरह पराजित कर दिया था। अब भारत के सामने लीड बराबर करने की चुनौती है।
लगातार फ्लॉप चल रहे केएल राहुल को मौके मिलते जा रहे हैं और सवाल भी उठ रहे हैं। केएल राहुल से बेंगलुरु टेस्ट मैच में काफी उम्मीदें थीं लेकिन वह उन पर खरा उतर पाने में नाकाम रहे हैं। बेंगलुरु टेस्ट में वह पहली पारी में शून्य और दूसरी पारी में 12 रन बनाकर आउट हो गए।

इसमें कोई शक नहीं है कि केएल राहुल प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह दिखाया भी है। हालांकि करियर के आंकड़ों ने काफी निराश किया है। केएल राहुल के टेस्ट आंकड़ों की तरफ देखा जाए, तो कह सकते हैं कि उनकी जगह टेस्ट टीम में नहीं बनती।
टॉप छह स्थानों पर बैटिंग करते हुए 80 पारियों तक जिस बल्लेबाज का टेस्ट करियर गया है, उनमें सबसे खराब औसत केएल राहुल का ही है। दूसरे शब्दों में कहा जाए, तो कम से कम 50 टेस्ट खेलने के बाद प्रोपर बल्लेबाजों में सबसे कम औसत केएल राहुल का है। यहाँ ऑल राउंडरों की बात नहीं की गई है।
टेस्ट क्रिकेट की 91 में से 75 पारियां केएल राहुल ने बतौर ओपनर बल्लेबाज खेली हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2551 रन देखने को मिले हैं। उनका औसत 35 से थोड़ा नीचे रहा है, ओवरऑल एवरेज 34 से कम। यह काफी शर्मनाक है। इसी प्रदर्शन पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं और टीम में उनकी जगह को उचित नहीं माना जा रहा। हालांकि ओपनर के तौर पर उनके नाम ऐसा रिकॉर्ड है, जो अलग भी है। इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में ओपन कर टेस्ट शतक जड़ने वाले इकलौते भारतीय हैं।












Click it and Unblock the Notifications