IPL 2025 Retention: केएल राहुल ने खुद ठुकराया LSG का ऑफर? अब खरीदने के लिए इन टीमों में टक्कर

IPL 2025: आईपीएल रिटेंशन को लेकर खबरें जोरों पर है। टीमों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। गुरुवार को स्थिति साफ़ हो जाएगी। कुछ प्लेयर्स को लेकर पहले ही कई तरह की खबरें सामने आई हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स को लेकर भी यही खबर थी कि केएल राहुल को इस बार टीम में नहीं रखा जाएगा।

टीम मालिकों के साथ राहुल की मीटिंग की खबर भी आई थी। अब एक नई और हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है। दरअसल लखनऊ की टीम में राहुल को रिटेन करने का प्रयास किया गया था लेकिन राहुल ने इस बार टीम में नहीं रहने की इच्छा जता दी।

KL RAHUL

राहुल ने खुद ही टीम में नहीं खेलने का फैसला लेते हुए लखनऊ से जाने का निर्णय ले लिया। यही कारण है कि लखनऊ की टीम से राहुल की विदाई की खबरें सामने आई लेकिन राहुल ने खुद यह फैसला लिया था। अब कुछ टीमों की नजरें राहुल के ऊपर है। पर्सनल और प्रोफेशनल कारणों से राहुल ने लखनऊ को छोड़ा है।

कुछ रिपोर्ट्स की मानें, तो राहुल को आरसीबी में शामिल किया जा सकता है। आरसीबी को एक विकेटकीपर बल्लेबाज की तलाश भी है क्योंकि दिनेश कार्तिक संन्यास ले चुके हैं। आरसीबी में राहुल को कप्तान शायद ही बनाया जाए क्योंकि एक बार फिर से कोहली को कमान थमाने की खबरें भी चल रही हैं।

आरसीबी के अलावा राजस्थान रॉयल्स में भी केएल राहुल को शामिल किया जा सकता है। राजस्थान रॉयल्स के कोच राहुल द्रविड़ हैं, ऐसे में वह उनको अपने साथ जोड़ सकते हैं। इसके अलावा गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स भी केएल राहुल को अपने साथ शामिल कर सकती है।

पिछले आईपीएल के दौरान एक बवाल देखने को मिला था। लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका ने टीम के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद राहुल के साथ खराब बर्ताव किया था। इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। माना जा रहा है कि मालिकों के खराब व्यवहार के कारण राहुल ने खेलने से मना कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+