Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

KL Rahul ने रचा इतिहास, 148 साल में पहली बार हुआ ये करिश्मा, बनाया गजब का रिकॉर्ड

KL Rahul Creates History: भारतीय अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शतकीय पारी खेली। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में अपने करियर का 11वां टेस्ट शतक जड़कर उन्होंने एक अनोखा और अजीबोगरीब रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। केएल राहुल ने कुछ ऐसा किया जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ।

148 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा (KL Rahul Creates History)

राहुल ने शुक्रवार यानी 3 अक्टूबर को शतक पूरा करने के कुछ ही देर बाद ठीक 100 रन के स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौटे। उन्हें जोमेल वॉरिकन ने आउट किया। यह राहुल के करियर में लगातार दूसरा शतक है जहां वह ठीक 100 रन बनाकर आउट हुए हैं। इससे पहले उन्होंने जुलाई में लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए रोमांचक टेस्ट में भी भारत की पहली पारी में ठीक 100 रन (177 गेंदों पर) बनाए थे और शोएब बशीर की गेंद पर आउट हुए थे।

KL Rahul 1

किसी भी खिलाड़ी ने नहीं किया था ऐसा

इस तरह केएल राहुल टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक ही कैलेंडर वर्ष (2025) में दो बार ठीक 100 रन बनाकर आउट होने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। यह एक ऐसा अजीबोगरीब रिकॉर्ड है जिसे इससे पहले किसी भी खिलाड़ी ने नहीं बनाया था। वह अपने करियर में दो या उससे अधिक बार 100 रन पर आउट होने वाले दुनिया के सातवें खिलाड़ी हैं। इस सूची में लेज़ेंड खिलाड़ी लियोनार्ड हटन (4 बार) और स्टीव वॉ (2 बार) भी शामिल हैं।

यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने राहुल

इसके साथ ही केएल राहुल यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय भी बन गए हैं। हालांकि, पंकज रॉय और सचिन तेंदुलकर सहित 11 अन्य भारतीय खिलाड़ी भी करियर में कभी न कभी 100 रन पर आउट हुए हैं, लेकिन राहुल दो बार इस स्कोर पर आउट होने वाले पहले भारतीय हैं। इस शतक के साथ राहुल ने अपने घरेलू मैदान पर शतक के लिए चला आ रहा नौ साल लंबा इंतज़ार भी खत्म किया। भारत में उनका एकमात्र पिछला टेस्ट शतक 2016 में चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ आया था, जब उन्होंने 199 रन बनाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+