KL Rahul Birthday: कैसे शुरू हुई केएल राहुल और आथिया शेट्टी की लव स्टोरी, पापा सुनील शेट्टी का भी है रोल
KL Rahul Birthday: कैसे शुरू हुई केएल राहुल और आथिया शेट्टी की लव स्टोरी, पापा सुनील शेट्टी का भी है रोल
मुंबई, 18 अप्रैल: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल सोमवार (18 अप्रैल) को अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। कप्तान केएल राहुल अपने क्रिकेट मैच के अलावा इन दिनों गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस आथिया शेट्टी को लेकर भी चर्चा में हैं। शनिवार (16 अप्रैल) को राहुल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने 100वें आईपीएल मैच में शतक जड़ा। इस मैच को देखने उनकी गर्लफ्रेंड आथिया शेट्टी भी आई थीं। राहुल के जन्मदिन पर आइए जानते हैं कैसे शुरू हुई आथिया के साथ उनकी लव स्टोरी।

खास अंदाज में दी आथिया ने राहुल को जन्मदिन की बधाई
केएल राहुल के जन्मदिन 18 अप्रैल 2022 को आथिया शेट्टी ने खास अंदाज में उन्हे बधाई दी है। आथिया शेट्टी ने राहुल के साथ तीन तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आथिया राहुल को गले लगाते हुए दिख रही हैं। आथिया ने तस्वीरों के साथ कैप्शन भी रोमांटिक लिखा है। आथिया ने लिखा, ''आपके साथ कहीं भी, जन्मदिन मुबारक हो'' इसके साथ आथिया ने किस वाली इमोजी भी बनाई है।

कैसे एक-दूसरे से मिले केएल राहुल और आथिया
कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी को उनके एक कॉमन फ्रेंड ने मिलवाया था। हालांकि, इस बारे में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उनके रिश्ते को लेकर अफवाहें तब होने लगीं, जब दोनों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक-दूसरे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

पिता सुनील शेट्टी का रहा बड़ा रोल
केएल राहुल और आथिया शेट्टी अपने रिश्ते को मीडिया और लाइमलाइट से शुरुआत में दूर रखना चाहते थे। इसमें अथिया शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी ने भी मदद की। सुनील शेट्टी ने लवबर्ड्स को अपने रिश्ते को लाइमलाइट से दूर रखने में मदद की। जब भी सुनील शेट्टी से आथिया और राहुल के बारे में सवाल किया जाता तो वह इसे 'सिर्फ मीडिया रिपोर्ट्स' बताते हुए खारिज कर देते थे।

पहली बार इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज में आथिया को साथ ले गए राहुल
जब क्रिकेटर केएल राहुल पिछले साल इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए रवाना हुए थे, तो उनकी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी टीम इंडिया के उपकप्तान के साथ थीं। हालांकि दोनों ने इसकी पुष्टि नहीं की, हालांकि दोनों की एक साथ फोटोज ने सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। उस वक्त भी सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी के रिश्ते पर कमेंट करने से परहेज किया था।

केएल राहुल ने आथिया के साथ रिश्ते को लेकर ऐसे किया खुलासा
2021 में अथिया शेट्टी के जन्मदिन के खास मौके पर क्रिकेटर केएल राहुल ने आखिरकार अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल कर दिया। केएल राहुल ने एक छोटे लेकिन रोमांटिक कैप्शन के साथ दोनों की तस्वीरें शेयर कीं। राहुल और आथिया की साथ में तस्वीर देखने के बाद प्रशंसकों के लिए यह जानने के लिए पर्याप्त था कि दोनों के बीच प्यार का रिश्ता है। जन्मदिन की शुभकामना देते हुए, राहुल ने अथिया के लिए दिल की इमोजी भी बनाई थी। दोनों के रिश्ते की अफवाह तो पहले से ही थी लेकिन राहुल के इस पोस्ट के बाद ये रिश्ता अधिकारिक हो गया।

फिल्म की स्क्रीनिंग पर हाथों में हाथ डाले दिखे राहुल-आथिया
अथिया शेट्टी के भाई अहान शेट्टी की फिल्म तड़प की स्क्रीनिंग पर राहुल और आथिया ने एक साथ मीडिया को फोटो के लिए एक कपल की तरह पोज दिया। यह पहली बार था जब लवबर्ड्स ने एक साथ जोड़े के रूप में किसी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। दोनों एक साथ बेहद स्टनिंग लग रहे थे और साथ में कुछ समय के लिए पैपराजी के लिए पोज भी दिए।

साथ में एड शूट भी कर चुके हैं आथिया-राहुल
केएल राहुल और आथिया शेट्टी एक साथ कई एड शूटिंग भी कर चुके हैं। ये कपल एक आईवियर विज्ञापन अभियान के क्रिएटिव का भी हिस्सा थे। जहां दोनों ने सबसे पहले एक साथ एड शूट किया था। फ्रांसीसी लक्जरी आईवियर ब्रांड नुमी पेरिस ने दोनों को ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इसके अलाना दोनों PUMA के एड में भी दिखाई दिए हैं।

पहले अमेरिकन रैपर के साथ आथिया का जुड़ रहा था नाम
केएल राहुल से पहले आथिया शेट्टी का नाम अमेरिकन रैपर ड्रेक के साथ जोड़ा गया था। असल में आथिया और रैपर ड्रेक ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के फोटो पर कुछ दिलचस्प कमेंट किए थे। लेकिन इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं थी। इन अफवाहों के बीच में ही आथिया ने राहुल के साथ तस्वीरें पोस्ट करनी शुरू कर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications