Mayank Yadav Injury: मयंक यादव की इंजरी को लेकर आया बड़ा अपडेट, LSG कोच के बयान ने फैंस को किया हैरान
Mayank Yadav Injury: लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ आईपीएल 2024 के मुकाबले के दौरान उस वक्त दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जब उनके स्टार तेज गेंदबाज मयंक यादव को अपने चौथे ओवर की पहली गेंद डालने के बाद उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। मयंक की इंजरी पर अब एलएसजी के कोच ने अपडेट दिया है।
दरअसल, लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने चोट के बढ़ने का जोखिम न उठाते हुए तुरंत मयंक को गेंदबाजी से हटाने का निर्णय लिया, हालांकि इस झटके के बावजूद, ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस के असाधारण प्रदर्शन की बदौलत एलएसजी मुंबई इंडियंस के खिलाफ कड़ी मेहनत से जीत हासिल करने में सफल रही।

मयंक अपने आखिरी ओवर की पहली गेंद फेंकने के बाद आगे नहीं बढ़ पाए और उन्हें 3.1 ओवर में 1/31 की गेंदबाजी के साथ मैदान छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। एलएसजी कोच जस्टिन लैंगर ने मैच के बाद गेंदबाज के बारे में अधिक जानकारी दी और कहा कि वह बुधवार को स्कैन के लिए जाएंगे।
लैंगर ने ब्रॉडकास्टर को बताया, 'ऐसा लगता है कि उसे उसी जगह पर फिर से दर्द हो रहा है।' 'उनका रिहैब एकदम सही रहा है। उन्होंने पिछले एक सप्ताह से दर्द रहित गेंदबाजी की है और अच्छी स्थिति में दिख रहे हैं। हम स्कैन कराएंगे और पता लगाएंगे।'
ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 से पहले सस्पेंड हो सकते हैं हार्दिक पांड्या? BCCI ने MI के कप्तान के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन
मैच के बाद मयंक की चोट पर कप्तान राहुल ने कहा कि, 'मैंने अभी तक उससे बात नहीं की है, लेकिन स्पष्ट रूप से अपने बाजू में हल्के दर्द के कारण मैच से बाहर हो गया था। उस पहली गेंद के बाद उन्होंने वही कहा कि, 'थोड़ा दुख हो रहा है।' मैं सोच रहा था कि पांच गेंदों के लिए जोखिम नहीं उठा सकता। वह अभी भी युवा है, अभी भी महत्वपूर्ण है और हमें उसकी देखभाल करनी होगी।












Click it and Unblock the Notifications