T20 WC 2024 से पहले हार्दिक पांड्या को लग सकता है बड़ा झटका? BCCI ने MI के कप्तान के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन
IPL 2024, LSG vs MI: 30 अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में एलएसजी के खिलाफ मुंबई के आईपीएल 2024 मैच के दौरान स्लो ओवर रेट के लिए एमआई कप्तान हार्दिक पंड्या पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा इम्पैक्ट प्लेयर खिलाड़ी सहित प्लेइंग इलेवन के अन्य सदस्यों पर भी जुर्माना लगाया गया है।
हार्दिक पांड्या को मिली लगातार तीसरी हार
दरअसल, इस मुकाबले में मिली हार के बाद हार्दिक पांड्या की टीम को सीजन की लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। एलएसजी ने इस मैच में 4 विकेट से जीत हासिल की।

स्लो ओवर रेट के लिए लगा जुर्माना
मैच में मिली हार के बाद मुंबई फ्रेंचाइजी को भारी जुर्माने का भी सामना करना पड़ा, क्योंकि वे इस सीजन में दूसरी बार धीमी ओवर गति बनाए रखने के दोषी पाए गए। एमआई के कप्तान हार्दिक पर दूसरी बार जुर्माना लगाया गया और इस बार यह राशि दोगुनी थी।
मुंबई पर पहले भी लग चुका है जुर्माना
इससे पहले, पीबीकेएस के खिलाफ एमआई के मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए हार्दिक पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। एलएसजी के मैच के बाद, हार्दिक को न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए दंडित किया गया था।
बीसीसीआई ने एक बयान में कहा कि, 'भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मैच नंबर 48 के दौरान मुंबई टीम द्वारा धीमी ओवर गति बनाए रखने के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या पर जुर्माना लगाया गया है।'
तय समय में ओवर पूरे न कर पाने की सजा सिर्फ कप्तान को ही नहीं पूरी टीम को मिली। बीसीसीआई ने एक बयान में मैच में भाग लेने वाले एमआई खिलाड़ियों पर जुर्माने का उल्लेख किया।
बयान में बताया कि, 'चूंकि न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सीज़न का दूसरा अपराध था, इसलिए पंड्या पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्य पर या तो 6 लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो, जुर्माना लगाया जाएगा।'
ये भी पढ़ें- Australia Squad: ऑस्ट्रेलिया ने T20 WC 2024 के लिए टीम का किया ऐलान, स्टीव स्मिथ समेत ये क्रिकेटर हुए बाहर
वर्ल्ड कप से पहले सस्पेंड होने का खतरा?
एमआई का आईपीएल 2024 में खराब प्रदर्शन जारी है और वह 9 मैचों में सिर्फ 3 जीत के साथ अंक तालिका में 9वें स्थान पर है। फ्रेंचाइजी का अगला मुकाबला केकेआर से 3 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। कप्तान हार्दिक पांड्या पर आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले बैन का खतरा भी मंडरा रहा है। अगर एक और बार स्लो ओवर रेट टीम करती है तो फिर कप्तान को एक मैच के लिए बैन कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications