केएल राहुल और अथिया शेट्टी एक-दूसरे के हुए, खंडाला में हुई शादी

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी केएल राहुल ने अथिया शेट्टी से शादी कर ली, मुंबई में इन दोनों ने शादी रचाई।

Rahul and Athiya

KL Rahul and Athiya Shetty got Married: केएल राहुल के फैन्स का इंतजार समाप्त हो गया। अथिया शेट्टी के साथ वह साथ फेरों के बंधन में बंध गए। अब दोनों आधिकारिक रूप से पति-पत्नी बन गए हैं। राहुल और अथिया की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्म हाउस पर सोमवार को हुई। इसमें कई नामी हस्तियों ने शिरकत की। बॉलीवुड के अलावा खेल जगत के स्टार्स भी इसमें थे। केएल राहुल के फैन्स दिन भर से इस शादी को लेकर सोशल मीडिया पर एक्टिव थे।

समारोह ज्यादा बड़ा नहीं रखा गया

हालांकि इस शादी समारोह को ज्यादा बड़ा नहीं रखा गया था। करीबी लोगों को ही बुलाया गया था। इसमें अनुपम खेर, ईशांत शर्मा, जैसे कुछ नामी लोगों को देखा गया था। हालांकि केएल राहुल की शादी में बॉलीवुड और क्रिकेट जगत दोनों तरफ के बड़े सितारों को बुलाया गया था। अथिया के पिता सुनील शेट्टी बॉलीवुड में एक बड़ा नाम हैं और उनके इंडस्ट्री में काफी मित्र हैं। इसके अलावा केएल राहुल टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी हैं। खुद अथिया भी बॉलीवुड से ही आती हैं।

काफी समय थी शादी की तैयारी

केएल राहुल और अथिया शेट्टी लम्बे समय से एक-दूसरे को जानते हैं और डेट कर रहे थे लेकिन शादी को लेकर चीजें साफ़ तौर पर सामने नहीं आ पा रहीं थी। हालांकि यह तो तय था कि दोनों शादी करेंगे लेकिन इसकी तारीख और वेन्यू सामने नहीं आया था। इसके बाद अफवाहों का बाजार गर्म हुआ और जनवरी में शादी की खबरें सामने आई। अंततः अफवाहें सच में बदल गईं और 23 जनवरी को दोनों ने शादी के बंधन में बंध गए।

न्यूजीलैंड के खिलफ राहुल टीम से बाहर

कीवी टीम के खिलाफ भारतीय टीम इस समय घरेलू वनडे सीरीज में खेल रही है। केएल राहुल टीम में नहीं है। इससे अंदाजा लगाया गया था कि राहुल को शादी के लिए ब्रेक मिला है। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में वह खेल रहे थे। कीवी टीम के खिलाफ भारतीय टीम ने दो मैचो जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। अभी एक मैच और बचा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+