KKR vs SRH: केकेआर की प्लेइंग-11 में बड़े बदलाव तय, टीम में होगी मैच विनर खिलाड़ी की एंट्री? दिखेगा पॉवर शो!
KKR vs SRH Playing 11, IPL 2026 Today Match: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के छठे मुकाबले में आज यानी गुरुवार को ईडन गार्डन्स के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) आमने-सामने होंगे। दोनों ही टीमों को पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। केकेआर को मुंबई इंडियंस ने मात दी तो हैदराबाद को आरसीबी के हाथों हार झेलनी पड़ी। आज होने वाले इस मुकाबले में दोनों टीमें अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेंगी।
केकेआर में कई गेंदबाज हुए चोटिल (KKR vs SRH Playing 11, IPL 2026 Today Match)
ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। हालांकि, पिछले सीजन में केकेआर मैनेजमेंट ने शिकायत की थी कि यहां की पिच उनके मुख्य स्पिनरों सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती के अनुकूल नहीं रहती। केकेआर का तेज गेंदबाजी आक्रमण अनुभवहीन है, ऐसे में नरेन और चक्रवर्ती के कंधों पर दोहरा दबाव होगा। केकेआर के कई गेंदबाज टूर्नामेंट से ठीक पहले चोटिल हो गए।

रोवमैन पॉवेल को मिल सकता है मौका
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली इस टीम में फिन एलेन, कैमरून ग्रीन और रिंकू सिंह जैसे धाकड़ बल्लेबाज शानदार लय में हैं। चर्चा है कि क्या रमनदीप सिंह या अनुकूल रॉय की जगह रोवमैन पॉवेल को शामिल कर बल्लेबाजी को और मजबूती दी जाएगी? हैदराबाद की स्थिति भी कोलकाता जैसी ही है। उनका बल्लेबाजी क्रम तो मजबूत है, लेकिन गेंदबाजी काफी अंडरवेल्मिंग नजर आ रही है।
स्टार गेंदबाज पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में गेंदबाजी की धार कुंद पड़ गई है। मिडिल ऑर्डर को मजबूती देने के लिए टीम सलिल अरोड़ा की जगह लियाम लिविंगस्टोन को मौका दे सकती है। अगर ईडन की पिच पर टर्न दिखा तो ईशान किशन की कप्तानी वाली यह टीम एक अतिरिक्त स्पिनर के साथ भी उतर सकती है। इस पिच पर जो भी टीम टॉस जीतेगी, वह पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी।
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।












Click it and Unblock the Notifications