KKR vs SRH, IPL Final 2024 Weather: क्या आईपीएल के फाइनल मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानें लेटेस्ट वेदर अपडेट

KKR vs SRH, IPL Final 2024 Weather: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के सबसे बड़े मैच का समय आ गया है, क्योंकि रविवार, 26 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। दोनों टीमों का सीजन शानदार रहा है। लेकिन चिंता की बात ये है कि इस सीजन अब तक तीन मैच बारिश के कारण रद्द हो चुके हैं, ऐसे में कहीं फाइनल भी बारिश की भेंट न चढ़ जाए। फिलहाल, मौसम विभाग ने वेदर को लेकर लेटेस्ट अपडेट जारी कर दिया है।

बारिश को लेकर चिंतित फैंस के लिए आया अपडेट
आईपीएल 2024 के शिखर मुकाबले के लिए मंच पूरी तरह तैयार है। जैसे-जैसे मुकाबला नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे ही फैंस की धड़कने बढ़ रही हैं। फैंस फाइनल के दिन आयोजन स्थल पर बारिश की संभावना को लेकर चिंतित हैं। शनिवार को चेन्नई में केकेआर के अंतिम अभ्यास सत्र में मौसम की खराबी के कारण, फाइनल में बारिश के कारण खेल बाधित होने की खबरें आई हैं।

ipl 2024

चेन्नई में कैसा रहेगा आज का मौसम
चेन्नई में इस समय का मौसम उन सभी फैंस के चेहरे पर स्माइल लाएगा जो आईपीएल 2024 के फाइनल का इंतजार कर रहे हैं। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ अभी तापमान 33 डिग्री सेल्सियस है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बारिश नहीं हो रही है। हालांकि, ह्यूमिडिटी का स्तर 55% है। बारिश होने की संभावना बहुत कम है।

सनराइजर्स हैदराबाद टीम: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, जयदेव उनादकट, शाहबाज अहमद, उमरान मलिक, सनवीर सिंह, ग्लेन फिलिप्स, मयंक मारकंडे, मयंक अग्रवाल, वाशिंगटन सुंदर, अनमोलप्रीत सिंह, उपेन्द्र यादव, झटवेध सुब्रमण्यन, विजयकांत व्यासकांत, फजलहक फारूकी, मार्को जानसन, आकाश महाराज सिंह।

ये भी पढ़ें- IPL Final 2024, KKR vs SRH Head-to-Head: आज का फाइनल मुकाबला कौन जीतेगा? मैच से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे। नितीश राणा, श्रीकर भरत, शेरफेन रदरफोर्ड, दुष्मंथा चमीरा, चेतन सकारिया, अंगकृश रघुवंशी, साकिब हुसैन, सुयश शर्मा, अल्लाह ग़ज़नफ़र।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+