KKR vs RCB, Weather Update: आज केकेआर बनाम आरसीबी का मैच होगा या नहीं? लेटेस्ट वेदर रिपोर्ट ने किया हैरान
KKR vs RCB, Weather Update: आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट का पहला मैच निर्धारित समयानुसार शाम 7:30 बजे से ईडन गार्डन्स में खेला जाना है। हालांकि, खराब मौसम इस रोमांचक मुकाबले में बाधा डाल सकता है। कोलकाता में लगातार बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है, जिससे मैच के पूरे होने पर संशय बना हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार, कोलकाता में पूरे दिन बारिश की संभावना बनी रहेगी। खासकर शाम के समय जब मैच शुरू होगा, तब बारिश की संभावना 90% तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही आसमान में 95% बादल छाए रहने की भी उम्मीद है।

KKR vs RCB: आज केकेआर बनाम आरसीबी का मैच होगा या नहीं?
सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई थी, लेकिन दोपहर तक बारिश की तीव्रता कम होने का अनुमान है। शाम 6 बजे तक बारिश की संभावना 16% और 7 बजे के बाद 7% तक गिर सकती है। अगर मौसम पूर्वानुमान सही साबित हुआ तो मैच बिना किसी बड़ी देरी के शुरू हो सकता है, लेकिन बारिश के रुक-रुक कर बाधा डालने की संभावना बनी हुई है।
KKR vs RCB: केकेआर और आरसीबी की तैयारियों पर असर
शुक्रवार को भी बारिश के कारण दोनों टीमों का प्रैक्टिस सेशन प्रभावित हुआ था। ईडन गार्डन्स में पिच पर कवर लगाए गए हैं ताकि किसी भी अधिक नुकसान से बचा जा सके। हालांकि, अगर लगातार बारिश होती रही, तो मैच को छोटा किया जा सकता है या फिर पूरी तरह रद्द भी किया जा सकता है।
KKR vs RCB: फैंस के लिए क्या है राहत की खबर?
हालांकि, सुबह और दोपहर में बारिश की तीव्रता अधिक बताई जा रही है, लेकिन शाम को इसके कम होने की उम्मीद है। अगर बारिश देर शाम तक रुक जाती है, तो मैच की शुरुआत तय समय पर हो सकती है, भले ही ओवरों की संख्या कम करनी पड़े।
फिलहाल, सभी की निगाहें मौसम पर टिकी हैं और फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके।
KKR, केकेआर टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर (उप-कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, अंगकृष रघुवंशी, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), मयंक मारकंडे, एनरिक नॉर्टजे, वैभव अरोड़ा, मनीष पांडे, लवनिथ सिसौदिया (विकेटकीपर), अनुकूल रॉय, रोवमैन पॉवेल, मोइन अली, चेतन सकारिया, स्पेंसर जॉनसन
RCB, आरसीबी टीम: विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), स्वास्तिक चिकारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, फिलिप साल्ट, मनोज भंडागे, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, लियाम लिविंगस्टोन, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, नुवान तुषारा, लुंगी एनगिडी, यश दयाल, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, मोहित राठी, अभिनंदन सिंह।












Click it and Unblock the Notifications