IPL में कोहली ने रचा इतिहास, सिक्योरिटी तोड़ विराट के पैरों पर गिर पड़ा जबरा फैन

KKR vs RCB, IPL 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने के बाद आईपीएल में भी विराट कोहली ने दमदार आगाज किया है। पहले ही मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेलकर केकेआर के खिलाफ कोहली ने आऱसीबी को सात विकेट से जीत दिलाई। इस मुकाबले में विराट कोहली ने इतिहास रचने में भी कामयाबी हासिल की। विराट कोहली ने कुछ ऐसा किया जो 17 साल के आईपीएल इतिहास में अब तक नहीं हुआ था।

कोहली ने रचा इतिहास (KKR vs RCB, IPL 2025)

विराट कोहली ने आईपीएल इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कोहली ने केकेआर के खिलाफ 11वें ओवर में एक सिंगल लेकर आईपीएल में नाइट राइडर्स के खिलाफ एक हजार रन पूरे कर लिए। इससे पहले सिर्फ रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर ही इस रिकॉर्ड तक पहुंच सके थे। यह चौथी टीम है, जिसके खिलाफ कोहली ने एक हजार रन पूरे किए गए. और वह ऐसा करने वाले आईपीएल इतिहास के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं। केकेआर के अलावा कोहली ने सीएसके, दिल्ली और पंजाब के खिलाफ हजार रन बना चुके हैं।

KKR 1

सिक्योरिटी तोड़ विराट के पैरों पर गिर पड़ा जबरा फैन

मैच के दौरान एक फैन किसी तरह सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर विराट कोहली की ओर दौड़ा। फैन ने कोहली के पैरों पर गेंद फेंकी और सम्मान के तौर पर उनके पैर छूने की कोशिश की। शांत रहने वाले कोहली ने एक पल के लिए आश्चर्य से प्रतिक्रिया व्यक्त की, लेकिन फिर, उन्होंने सुरक्षा कर्मचारियों को मामले को अपने हाथों में लेने का इशारा किया।

आईपीएल मैचों के दौरान फैंस का मैदान में आना एक आम बात है। कोहली जैसे क्रिकेटरों का फैन होना समझ में आता है, लेकिन इस तरह किसी का मैदान में आना गंभीर सुरक्षा खतरे का कारण बनती है। आईपीएल अधिकारी अब भविष्य में ऐसी किसी भी घटना से बचने के लिए सुरक्षा जांच बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं।

आरसीबीः विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।

केकेआरः क्विंटन डिकॉक, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+