KKR vs RCB: आउट वाले मामले पर कोहली को नहीं मिला कप्तान का साथ, जानिए फाफ डू प्लेसी ने क्या कहा
KKR vs RCB: केकेआर और आरसीबी के बीच मुकाबले में विराट कोहली को दिए गए आउट को लेकर बवाल देखने को मिला था। कोहली अंपायर के ऊपर बुरी तरह भड़क गए थे और काफी सुनाया भी था। कोहली कमर की ऊंचाई पर नो बॉल की मांग कर रहे थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
हर्षित राणा की फुल टॉस गेंद पर कोहली को गेंदबाज के हाथों कैच होकर जाना पड़ा था। तीसरे अम्पायर ने कोहली को आउट करार दिया था। इसके बाद बवाल हुआ था। कोहली भड़क गए थे और मैदान से निकलने तक कुछ न कुछ बोलते जा रहे थे।

दरअसल तीसरे अम्पायर ने यह पाया कि कोहली ने क्रीज से बाहर शॉट खेला था, इस वजह से कमर की उंचाई की नो बॉल नहीं दी जा सकती थी। अगर कोहली क्रीज में होते, तो यह गेंद कमर से नीचे आती। इस वजह से उनको आउट दिया गया। मैच के बाद फाफ डू प्लेसी का बयान आया है।
डू प्लेसी ने कहा कि यह पागलपन था, नियम तो नियम है। विराट और मैंने सोचा कि गेंद कमर से ऊंची थी। मुझे लगता है कि उन्होंने पॉपिंग क्रीज से मापा, एक टीम सोचती है कि गेंद ऊंची है, दूसरी टीम ऐसा नहीं सोचती। कई बार खेल इसी तरह चलता है।
फाफ डू प्लेसी ने मान लिया कि अंपायर ने नियम के तहत ही कोहली को आउट दिया। उन्होंने क्रीज से गेंद की उंचाई मापी, ऐसा करने पर गेंद सही थी और कोहली को उसी के तहत आउट दिया गया। हालांकि जब कोहली ने शॉट खेला, तब गेंद उंचाई पर थी लेकिन वह पहले ही क्रीज से बाहर थे।
केकेआर और आरसीबी के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 222 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलते हुए आरसीबी इस मैच को अंतिम गेंद तक लेकर गई। अंतिम गेंद पर एक विकेट बचा था और जीतने के लिए आरसीबी को 3 रन की दरकार थी। आरसीबी का बल्लेबाज पहला रन लेने के बाद रन आउट हो गया और केकेआर ने 1 रन से मैच अपने नाम कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications